होटल, ढाबों में बंद होअवैध शराब की बिक्री– अवैध शराब एवं गांजा बिक्री को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो सक्ति टीम ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, ज्ञापन सौंपने वालों ने कहा– अवैध धंधों से घरेलू हिंसा में हो रही बढ़ोतरी,शीघ्र ही पुलिस लगाए लगाम

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय शक्ति में ज्ञापन सौंपते पदाधिकारी/ सदस्यगण

अवैध शराब एवं गांजा बिक्री को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो सक्ति टीम ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति – 25 जून को राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो इकाई शक्ति ने जिला पुलिस अधीक्षक शक्ति को एक ज्ञापन प्रेषित किया है, ज्ञापन में बताया गया है कि नगर पंचायत जैजैपुर समेत आस- पास के गांव में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से कच्ची महुआ, देसी (प्लेन) शराब एवं गांजा की बिक्री हो रही है, जिससे युवा वर्ग एवं स्कूली बच्चे नशे के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची महुआ शराब की बिक्री से गांव में अशांति और घर में लड़ाई झगड़े का माहौल है, शराब के नशे में घर के मुखिया अपनी पत्नी और बच्चों से दिन-रात झगड़ते हैं जिससे घरेलू हिंसा बढ़ने लगा है, जिससे जैजैपुर क्षेत्र में संचालित ढाबे, होटलों एवं कुछ दुकानों में अवैध रूप से देसी (प्लेन) एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची महुआ शराब की बिक्री जोरों पर है, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष आशीष नायक (यूथ विंग) के मार्गदर्शन में इन शराब गांजा के अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो सक्ति की टीम ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनय कुमार साहू,हीना सिदार, मधु सिदार, रमाकांत चंद्रा, मनीष साहू, दुर्गेश चंद्रा, विजय चंद्रा, साहिल, श्याम कुमार, सोहेल, सरवन, ग्रीस, लुरेश, रामचरण, गुरु दिव्य शंकर आदि उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading