छत्तीसगढ़रायपुरसक्तीसामाजिक

शक्ति में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि होंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, अग्रवाल सभा ने 26 अगस्त को रायपुर पहुंच कर दिया गौरीशंकर जी को न्यौता

शक्ति में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि होंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, अग्रवाल सभा ने 26 अगस्त को रायपुर पहुंच कर दिया गौरीशंकर जी को न्यौता kshititech
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को न्योता देते अग्रवाल सभा सकती के पदाधिकारी

शक्ति में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि होंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, अग्रवाल सभा ने 26 अगस्त को रायपुर पहुंच कर दिया गौरीशंकर जी को न्यौता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-आगामी 3 अक्टूबर 2024 को अग्रवाल सभा शक्ति एवं श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति शक्ति द्वारा आयोजित अग्रकुल प्रवर्तक श्री श्री 1008 श्री भगवान अग्रसेन जी की जयंती के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल होंगे तथा अग्रवाल सभा शक्ति एवं अग्रसेन जयंती समारोह समिति शक्ति ने 26 अगस्त को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के रायपुर स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें आमंत्रण दिया तथा इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का शाल श्रीफल के माध्यम से अभिनंदन एवं स्वागत भी किया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने शक्ति से पहुंचे अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि मंडल का आत्मीय स्वागत करते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया तथा शक्ति में अग्रवाल समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं उनकी एकजुटता की प्रशंसा भी की, साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की, इस दौरान अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, सचिव कन्हैया गोयल, श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति शक्ति के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू एवं अग्रसेन जयंती समारोह समिति शक्ति के सचिव मनीष कथूरिया, शक्ति के युवा समाजसेवी अजय अग्रवाल (बाघ बीड़ी) रायपुर श्री सार्वजनिक चंद्रहासिनी न्यास चंद्रपुर के अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल भी उपस्थित रहे

Back to top button