BJP चलाएगी सदस्यता अभियान- भाजपा शक्ति जिले में प्राथमिक सदस्यता अभियान को लेकर बनी कार्ययोजना, 24 अगस्त को संपन्न हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी, विभिन्न माध्यमों से चलेगा सदस्यता का अभियान, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा- कार्यकर्ता घर-घर जाकर बनाएं भाजपा के सदस्य

24 अगस्त को जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में संपन्न बैठक
बैठक को संबोधित करते सकती जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा
बैठक को संबोधित करते महिला मोर्चा के पदाधिकारी

भाजपा शक्ति जिले में प्राथमिक सदस्यता अभियान को लेकर बनी कार्ययोजना, 24 अगस्त को संपन्न हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी, विभिन्न माध्यमों से चलेगा सदस्यता का अभियान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा साल 2024 को संगठन का सदस्यता वर्ष घोषित कर पूरे देश भर के पोलिंग बूथ स्तर तक प्राथमिक सदस्यता का अभियान फिर से प्रारंभ किया जाएगा तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा की विगत दिनों रायपुर में संपन्न बैठक में जहां प्रत्येक जिलों में बैठकों का आयोजन कर मंडल एवं मंडल से बूथ स्तर तक सदस्यता का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया गया है तो वहीं इसी श्रृंखला में जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में भी 24 अगस्त को एक बैठक का आयोजन किया गया

जिला भाजपा सक्ती द्वारा जिला कार्यालय सक्ती में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा की अध्यक्षता एवम प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा के आतिथ्य एवम, विशिष्ठ अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, सांसद श्रीमती कमलेश जांगडे, मीडिया पैनलिस्ट श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष भूषण चंद्रा की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया,जिले के उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर,पीतांबर पटेल,महामंत्री टिकेश्वर गबेल, घनश्याम साहू की उपस्थिति में कार्यशाला सम्पन्न हुआ,जिसमे बताया गया कि आगामी 1 सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान प्रारंभ होने जा रहा है,जिसे लेकर सक्ती जिला भाजपा ने भी सदस्यता हेतु कार्यशाला का आयोजन किया है, ऑनलाइन सदस्यता के संबंध में जिला स्तर पर अभियान से जुड़े पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया, उक्त कार्यशाला को जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, अतिथि वक्ता श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, सहित सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने संबोधित किया,अतिथि वक्ताओं ने कार्यशाला के उद्देश्यों के बारे में प्रकाश डाला एवम सभी को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने कहा, जिसमें विधायक, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्यों, पार्षदों को ज्यादा से ज्यादा लोगो के घरो तक जाकर भाजपा सदस्यता दिलाने में सहयोग कर लोगो को भाजपा प्रवेश कराने की बात कही साथ ही जिले के सभी मंडलों में मंडल स्तर पर भाजपा सदस्यता अभियान चलाया जाना है जिस पर लोगो को प्राथमिक सदस्यता दिलाने हेतु माध्यम जैसे अपने मोबाइल से, मिस काल से, लिंक के द्वारा बार स्कैनर तथा हार्ड कॉपी आदि माध्यमो से सदस्य बनाए जाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया

इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, बाराद्वार, अड़भार, डभरा के भाजपा पार्षदगण प्रकोष्ठ के संयोजक/सह संयोजक, मंडल अध्यक्ष/महामंत्री, एवम सदस्यता अभियान की टीम जिला मीडिया के प्रभारी आई टी सेल जिला प्रभारी जिला सोशल मीडिया के प्रभारी सहित भाजपा के अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

24 अगस्त को जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में संपन्न बैठक
24 अगस्त को जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में संपन्न बैठक
24 अगस्त को जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में संपन्न बैठक
24 अगस्त को जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में संपन्न बैठक
24 अगस्त को जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में संपन्न बैठक
24 अगस्त को जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में संपन्न बैठक

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading