


नगर पालिका शक्ति ने निकाली हर घर तिरंगा को लेकर रैली, नगर पालिका के अधिकारी- कर्मचारी सहित स्वच्छता मित्र एवं स्वच्छता दीदीया हुए शामिल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती- 13 अगस्त को नगर पालिका कार्यालय शक्ति से हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग के निर्देशानुसार शहर में रैली का आयोजन किया गया, यह रैली नगर पालिका कार्यालय से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस कार्यालय पहुंची,इस रैली में नगर पालिका शक्ति के अधिकारी- कर्मचारी सहित स्वच्छता दीदिया, स्वच्छता मित्र मौजूद थे तथा लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने एवं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा लहराने की इस रैली के माध्यम से जन जागरूकता लाई गई तथा इस रैली से लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर भी काफी उत्साह देखा गया



