घर बैठे तय करो रिश्ता- संभागीय महिला समिति अध्यक्ष उमा बंसल के प्रयासों से संपन्न हुआ ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन, देश के विभिन्न राज्यों से 150 प्रत्याशी अभिभावकों ने करी सहभागिता, उमा ने कहा- वर्तमान समय में ऐसे सम्मेलन संबंध तय करने में सहायक, कोरबा के अग्रसेन कन्या महाविद्यालय सभागार में आयोजित था कार्यक्रम

ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन का पूजा अर्चना कर शुभारंभ करते समाज के पदाधिकारी
3 अगस्त को संपन्न हुआ वैवाहिक ऑनलाइन परिचय सम्मेलन
ऑनलाइन परिचय सम्मेलन की संयोजक उमा बंसल सहित पदाधिकारी गण

संभागीय महिला समिति अध्यक्ष उमा बंसल के प्रयासों से संपन्न हुआ ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन, देश के विभिन्न राज्यों से 150 प्रत्याशी अभिभावकों ने करी सहभागिता, उमा ने कहा- वर्तमान समय में ऐसे सम्मेलन संबंध तय करने में सहायक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अंतर्गत संभागीय अग्रवाल महिला समिति की ऊर्जावान अध्यक्ष श्रीमती उमा बंसल कोरबा के सकारात्मक प्रयासों से 3 अगस्त 2024 को अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक-यूवतियों का ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन बड़ी ही सफलता के साथ संपन्न हुआ, तथा ऐसे ऑनलाइन परिचय सम्मेलन का आयोजन विगत वर्षों में भी किया जा चुका है, तथा इस संबंध में श्रीमती उमा बंसल का कहना है कि वर्तमान समय में अग्रवाल समाज में राष्ट्रीय स्तर पर ऐसे ऑनलाइन परिचय सम्मेलनों को काफी सफलता मिल रही है, एवं अभिभावक तथा विवाह योग्य प्रत्याशी घर बैठे ही ऑनलाइन परिचय सम्मेलन के माध्यम से एक दूसरे से संपर्क कर वैवाहिक संबंध तय करने की दिशा में सकारात्मक पहल कर रहे हैं, तथा इस ऑनलाइन परिचय सम्मेलन को लेकर 3 अगस्त से पूर्व ही सभी अभिभावकों एवं समाज बंधुओ को वर्चुअल ऑनलाइन परिचय सम्मेलन की लिंक प्रेषित कर दी गई थी, जिससे निर्धारित समय पर सभी ने एक साथ जुड़कर सम्मेलन को सफल बनाया

3 अगस्त को संपन्न ऑनलाइन परिचय सम्मेलन भारी सफलता के साथ श्री अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज कोरबा के प्रांगण में हुआ,ऑनलाइन परिचय सम्मेलन में डेढ़ सौ से भी ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया,संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के मार्गदर्शन में महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती उमा बंसल के नेतृत्व में सचिव श्रीमती सीमा गुप्ता, चाम्पा से श्रीमती मौसम गोपाल मित्तल,श्रीमती रश्मि अग्रवाल,श्रीमती कला अग्रवाल,बिलासपुर से श्रीमती निशा गुप्ता, सह सचिव श्रीमती सरिता अग्रवाल ,संतोष अग्रवाल, अंजना अग्रवाल की उपस्थिति में अग्रसेन कॉलेज कोरबा के प्रांगण में 3 अगस्त को ऑनलाइन परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया, इस वैवाहिक परिचय सम्मेलन का शुभारंभ संभागीय अग्रवाल महासभा के पदाधिकारीयो एवं अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल,अग्रसेन कालेज के अध्यक्ष सुनील जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया

जिसमें लगभग 150 विवाह योग्य युवक युवतियां एवं उनके अभिभावको ने बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ सम्मेलन में अपना परिचय दिया, ऑनलाइन परिचय सम्मेलन को संबोधित करते हुए संभागीय अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती उमा बंसल कोरबा ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से समिति सफलता पूर्वक यह आयोजन कर रही है जिसका लाभ घर बैठे बहुत से लोगों ने प्राप्त किया है,मनचाहा रिश्ता तय करने में हो रही परेशानी को देखते हुए समिति लगातार प्रयास कर रही है की सबको एक मंच पर जोड़कर मनचाहा रिश्ता ढूंढने में मदद कर सके और बहुत हद तक इसमें हमें सफलता भी मिली है,इस परिचय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, बिहार, राजस्थान, पुणे, दिल्ली, झारखंड आदि प्रदेशों से भी लोग सम्मिलित हुए, अध्यक्ष उमा बंसल ने लोगों से अनुरोध किया कि अब संकुचित मानसिकता के दायरे से बाहर निकले और ऑनलाइन परिचय सम्मेलन जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल होकर बच्चों के संबंध करवाने में अपनी सहभागिता निभाएं

ऑनलाइन परिचय सम्मेलन को संबोधित करते हुए अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल एवं श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुनील जैन ने कहा कि आज के समय में अग्रवाल समाज में उच्च शिक्षित बच्चों की भी काफी संख्या है एवं बच्चों के संबंध तय करने के लिए जहां अभिभावकों को काफी दिक्कतें होती है, वही ऐसे ऑनलाइन परिचय सम्मेलनों के माध्यम से ऐसे बच्चे जो कि देश या कि देश से बाहर भी रहकर विभिन्न सर्विस में है तथा उनके लिए जीवन साथी तय करने की दिशा में ऐसे ऑनलाइन परिचय सम्मेलन भी काफी सहायक हो रहे हैं, एवं हम सभी को ऐसे परिचय सम्मेलनों को अपना सहयोग प्रदान करते हुए इसे अधिक से अधिक सफल बनाने की दिशा में योगदान देना चाहिए

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading