अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए रामचरण बंसल, बंसल ने जिम्मेदारी मिलते ही प्रदेश कार्यकारिणी का किया गठन, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने नागपुर जिला महिला इकाई की भी करी घोषणा, अध्यक्ष मित्तल ने कहा- 15 अगस्त तक उप समितियो एवं शेष राज्य इकाइयों का होगा गठन

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष बनाए गए रामचरण बंसल नागपुर

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए रामचरण बंसल, बंसल ने जिम्मेदारी मिलते ही प्रदेश कार्यकारिणी का किया गठन, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने नागपुर जिला महिला इकाई की भी करी घोषणा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने 6 अगस्त को महाराष्ट्र प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में नागपुर निवासी सम्मेलन के संस्थापक सदस्य रामचरण बंसल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है, साथ ही रामचरण बंसल ने प्रदेश अध्यक्ष बनते ही अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की भी घोषणा की है जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय- सूर्यकांत हरगोविंद अग्रवाल,राजेश कामद, सचिव- डॉक्टर सुनील हेलीवाल, सहसचिव^ शरद निमोदिया, कोषाध्यक्ष- राजेश राधेश्याम अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष- कैलाश श्रीकिशन अग्रवाल, संगठन मंत्री- सीताराम राधेश्याम अग्रवाल, प्रांतीय संयोजक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति- डॉक्टर सजन अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मुरारी अग्रवाल, एवं प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत रामु अग्रवाल को बनाया गया है

तथा अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल द्वारा की गई इस नियुक्ति पर महाराष्ट्र प्रदेश इकाई के सम्मेलन के सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के संगठन को मजबूत होने की बात कही गई है, वहीं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने नागपुर जिला महिला इकाई की भी घोषणा की है, जिसमें जिला महिला इकाई के अध्यक्ष पद पर श्रीमती सुषमा वासुदेव अग्रवाल को जिला अध्यक्ष एवं श्रीमती ज्योति रामअवतार अग्रवाल को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है

वहीं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने कहा है कि 15 अगस्त तक सम्मेलन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सभी प्रदेशों में एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विभिन्न उप समितियो की भी कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी, साथ ही अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के संगठन को मजबूती प्रदान करने में नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य जुटे हुए हैं, तथा सभी पदाधिकारीयो को संस्था की नई सदस्यता अभियान भी तेजी से चलने की बात कही गई है

महाराष्ट्र प्रदेश इकाई का हुआ गठन
महाराष्ट्र प्रदेश इकाई का हुआ गठन
नागपुर जिला महिला इकाई का हुआ गठन
नागपुर जिला महिला इकाई का हुआ गठन

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading