बड़ी खबर- बदले गए 09 राज्यों के राज्यपाल, छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे रामेन डेका,27 जुलाई को राष्ट्रपति द्रोपदी देवी मुर्मू ने जारी किये आदेश, असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल डेका

बड़ी खबर- बदले गए 09 राज्यों के राज्यपाल, छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे रामेन डेका,27 जुलाई को राष्ट्रपति द्रोपदी देवी मुर्मू ने जारी किये आदेश, असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल डेका kshititech
छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका

बड़ी खबर- बदले गए 09 राज्यों के राज्यपाल, छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे रामेन डेका,27 जुलाई को राष्ट्रपति द्रोपदी देवी मुर्मू ने जारी किये आदेश, असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल डेका

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- देश के 09 राज्यों में 27 जुलाई 2024 को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती देवी मुर्मू ने नए राज्यपालों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं,भारत के राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए नवनियुक्त राज्यपाल रामेन डेका भारत की 16वीं लोकसभा के सांसद रह चुके हैं, साल 2014 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रथम कार्यकाल में असम राज्य की मंगलदोई लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी

01- हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
02- बिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
03- ओमप्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
04- संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
05- रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
06- सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
07- सी.पी. तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ झारखंड के राज्यपाल राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
08- असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।
09- सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

27 जुलाई 2024 को महामहिम राष्ट्रपति कार्यालय दिल्ली से जारी आदेश में कहां गया है कि उपरोक्त नियुक्तियाँ उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading