छत्तीसगढ़ में अब होगी कैशलेस रजिस्ट्री, वित्त मंत्री ओपी का बड़ा ऐलान

फाइल फोटो
25 जुलाई को विधानसभा सत्र के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी का रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर ऐलान
फाइल फोटो

छत्तीसगढ़ में अब होगी कैशलेस रजिस्ट्री, वित्त मंत्री ओपी का बड़ा ऐलान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा सत्र में बड़ा ऐलान किया है, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब रजिस्ट्री को भी कैशलेस किया जाएगा तथा आधार और पेन को रजिस्ट्री से लिंक किया जाएगा, श्री चौधरी ने कहा कि इसके लिए वित्त विभाग नया सिस्टम डेवलप कर रहा है, जिससे कैशलेस रजिस्ट्री की ओर बढ़ा जा सके एवं रेरा और भुइयां को भी आपस में जोड़ा जा रहा है, वित्त मंत्री ओपी चौधरी की इस पहल से जहां पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में दशकों से चली आ रही रजिस्ट्री की व्यवस्थाओं में बड़ा बदलाव होगा तो वहीं इससे अनियमिताओं को भी काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading