नेता प्रतिपक्ष महंत बरसे भाजपा सरकार पर-कांग्रेस के आवाहन पर हजारों की संख्या में रायपुर पहुंचे विधानसभा घेराव करने कांग्रेसी, नेता प्रतिपक्ष महंत ने कहा- 6 महीने में 273 नक्सली घटनाएं हुई छत्तीसगढ़ में, सरकार की कानून व्यवस्था हो गई बेलगाम

24 जुलाई को विधानसभा घेराव कार्यक्रम को संबोधित करते छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत
कार्यक्रम को संबोधित करते छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
कार्यक्रम को संबोधित करते छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज

कांग्रेस के आवाहन पर हजारों की संख्या में रायपुर पहुंचे विधानसभा घेराव करने कांग्रेसी, नेता प्रतिपक्ष महंत ने कहा- 6 महीने में 273 नक्सली घटनाएं हुई छत्तीसगढ़ में, सरकार की कानून व्यवस्था हो गई बेलगाम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 24 जुलाई को प्रदेश के विभिन्न जिलों से कांग्रेस के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में खराब मौसम के बावजूद राजधानी रायपुर पहुंचे, तथा कांग्रेस पार्टी द्वारा रायपुर के पंडरी स्थित मंडी गेट लोधी पारा में सभा का आयोजन किया गया था, जहां हजारों की संख्या में लोग बारिश के बावजूद छाते लेकर अपने नेताओं को सुनने खड़े रहे, वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने कहा कि आज प्रदेश में कोई भी सरकार बनती है, तो हम यही कहते हैं कि उसे साल भर काम करने दो, किंतु वर्तमान में भाजपा की सरकार ने 6 महीने में ही अपने क्रियाकलापों के चलते हमको विरोध करने पर मजबूर कर दिया, तथा मैंने विधानसभा में एक प्रश्न पूछा था कि छत्तीसगढ़ में विगत 6 महीनो में नक्सलवाद की कितनी घटनाएं हुई तो राज्य सरकार की ओर से विधानसभा में जवाब दिया गया की 6 महीने में 273 घटनाएं हुई है, साथियों 6 महीने में 180 दिन होते हैं एवं 180 दिन में 273 घटनाएं होना, आप सोच सकते हैं कि प्रदेश की क्या स्थिति है, एवं आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में इन घटनाओं में जहां काफी संख्या में हमारे सुरक्षा के जवान मारे गए तो वहीं आम नागरिक जो गांव में रहते हैं वे भी मारे गए हैं, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष महंत ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश की स्थिति बड़ी ही चिंताजनक है एवं प्रदेश की सरकार चाहे विकास के ढोल पीट रही हो, किंतु सच्चाई तो यह है कि आज सरकार का कानून व्यवस्था पर नियंत्रण समाप्त हो चुका है, एवं पूरी कानून व्यवस्था बेलगाम हो चुकी है, जिसके कारण आज कांग्रेस पार्टी ने यह विधानसभा घेराव का कार्यक्रम किया है, कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित दिग्गज कांग्रेसी नेता मौजूद रहे तथा हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था तथा सभी नेताओं ने मंच से प्रदेश की वर्तमान सरकार के क्रियाकलापों की घोर निंदा की, तथा कहा कि यदि सरकार की यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी प्रदेश के सभी स्थानों पर बड़े जन आंदोलन करेगी

कांग्रेस के विधानसभा घेराव कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता
कांग्रेस के विधानसभा घेराव कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता
कांग्रेस द्वारा विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर जारी पोस्टर
विधानसभा घेराव कार्यक्रम में बारिश के बावजूद डटे रहे कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेस द्वारा विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर जारी पोस्टर
कांग्रेस द्वारा विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर जारी पोस्टर
कांग्रेस द्वारा विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर जारी पोस्टर

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading