अरुणा की राय बजट पर- देश में सातवीं बार लगातार केंद्रीय बजट पेश करने वाली महिला वित्त मंत्री सीतारमण के संतुलित एवं महिलाओं के उत्थान रूपी बजट की प्रशंसा की समाजसेविका अरुणा अग्रवाल बिलासपुर ने,अरुणा ने कहा- यह बजट देश के विकास को नई दिशा देने वाला बजट

भारत सरकार की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय चैयरमेन श्रीमती अरुणा अग्रवाल बिलासपुर छत्तीसगढ़

देश में सातवीं बार लगातार केंद्रीय बजट पेश करने वाली महिला वित्त मंत्री सीतारमण के संतुलित एवं महिलाओं के उत्थान रूपी बजट की प्रशंसा की समाजसेविका अरुणा अग्रवाल बिलासपुर ने,अरुणा ने कहा- यह बजट देश के विकास को नई दिशा देने वाला बजट

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बाल विकास की राष्ट्रीय संयोजिका एवं वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती अरुणा अग्रवाल ने केंद्र की एनडीए गठबंधन वाली नरेंद्र मोदी सरकार में लगातार 7 वर्षों तक निरंतर केंद्रीय बजट प्रस्तुत करने वाली ऊर्जावान वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के बजट की प्रशंसा करते हुए इस बजट को देश में महिलाओं के उत्थान की दिशा में भी एक कारगर पहल बताया है, श्रीमती अरुणा अग्रवाल ने कहा है कि मोदी सरकार का यह बजट जहां एक ऐतिहासिक बजट है, तो वहीं इस बजट से स्वरोजगार की दिशा में भी देश में एक नई क्रांति आएगी तथा सरकार ने स्वरोजगार के लिए जो प्रावधान किए हैं,वह निश्चित रूप से धरातल पर आम नागरिकों के लिए काफी फायदेमंद होंगे

राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती अरुणा अग्रवाल बिलासपुर ने कहा है कि निर्मला सीतारमण भारत कि वित्त मंत्री ने बहुत ही अच्छा बजट दिया है,युवाओ को स्टार्ट अप के लिए प्रोत्साहित किया,सोना और चांदी की बढ़ती कीमतो में रोक लगाई,सड़क और दूसरे यातायात मे सुधार की पहल की, जैविक खाद्य के उत्पादन में बढ़ोतरी के प्रावधान किए,पीएम मुद्रा लोन में छूट सीमा बढ़ाई,आयकर और विभिन्न करो में छूट दी है

श्रीमती अरुणा अग्रवाल ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि महिला वर्ग के लिए स्वास्थ एवं रोजगार की सुविधाओ में बढ़ोतरी की पहल,विदेशों में पढ़ाई की उत्तम व्यवस्थाओ का प्रयास,अनाज भंडारण की व्यवस्था,स्वरोजगार की व्यवस्था एक ऐतिहासिक निर्णय हैं, तथा अरुणा कहती है कि मेरी अपनी राय इस बजट के लिए ये हैं कि यदि हम भी दैनिक उपयोग कि सामग्री देश में बनाते है, तो पहले निम्न वर्ग के लोगों की प्राथमिक जरुरतो को पुरा करना होगा, तभी वो लग्जरी वस्तु उपयोग करेगा। मोदी जी ने निम्न तथा मध्यम वर्ग को सपने देखने का हक दिया है,कुल मिलाकर यह अच्छा बजट है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading