अकलतरा में 21 जुलाई को संपन्न हुई अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन का भी आयोजन किया सदस्यों ने, राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के साथ ही अकलतरा शाखा का भी हुआ शपथ ग्रहण, संस्थापक अध्यक्ष राखी अग्रवाल का पिन लगाकर किया गया स्वागत

संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी का जन्मदिन मनाते अकलतरा शाखा के सदस्य
प्रथम प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य
अकलतरा शाखा की संस्थापक अध्यक्ष राखी अग्रवाल सुनीता गोयल का स्वागत करती हुई

अकलतरा में 21 जुलाई को संपन्न हुई अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन का भी आयोजन किया सदस्यों ने, राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के साथ ही अकलतरा शाखा का भी हुआ शपथ ग्रहण, संस्थापक अध्यक्ष राखी अग्रवाल का पिन लगाकर किया गया स्वागत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- 21 जुलाई को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक अकलतरा में सम्पन्न हुई,अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक अकलतरा लिखमानिया भवन में 21 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी (बालेश्वरम), राष्ट्रीय सचिव निशा मोदी, प्रांतीय अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल , राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण प्रकल्प प्रमुख रेखा महामिया, राष्ट्रीय पर्यावरण सह प्रमुख उषा अग्रवाल,, प्रांतीय सचिव सरोज अग्रवाल ,प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजया केडिया और 20 शाखाओं से आये हुए शाखा अध्यक्ष और सभी बहनों की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुई

प्रांतीय बैठक के शुभारंभ अवसर पर सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी द्वारा निवर्तमान शाखा अध्यक्ष व संस्थापिका श्रीमती राखी अग्रवाल का बैच पहनाकर सम्मान किया गया, और अकलतरा शाखा का शपथ ग्रहण समारोह भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू जी द्वारा कराया गया। वर्तमान अध्यक्ष सुनीता गोयल का राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा ताजपोशी और राखी अग्रवाल द्वारा बैच पहनाकर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई और शाखा सचिव श्रीमती राज सतीश केडिया और शाखा कोषाध्यक्ष श्रीमती किरण तुलस्यान, उपाध्यक्ष अंजू अग्रवाल और सभी प्रकल्प प्रमुख और सदस्यों के साथ इस प्लेटफार्म से जुड़कर नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने का शपथ लिया गया,इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर की बालिकाओं द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य और शाखा सदस्यों द्वारा पर्यावरण पर बहुत ही सुंदर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सरावगी ने मार्गदर्शन दिया कि कैसे सेवा कार्य करें , कैसे पर्यावरण सुरक्षा के लिए गृह हरित धरा सुरक्षित रखें और उन्होंने अपनी भाषण में ये भी कहा कि अध्यक्ष दुर्गा स्वरूप, सचिव सरस्वती स्वरूप व कोषाध्यक्ष लक्ष्मी स्वरूप होकर ही किसी भी समिति को चला पाती है, बैठक के दौरान जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न स्थानों से शाखाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, तो वहीं अकलतरा शाखा की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में भी सदस्यों में उत्साह देखा गया तथा सभी सदस्यों ने सक्रियता के साथ काम करने का संकल्प लिया

21 जुलाई को संपन्न बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी के जन्मदिन के मौके पर अकलतरा शाखा की ओर से सेलिब्रेशन भी किया गया इस अवसर पर सभी सदस्यों ने केक काटकर उनके मुंह मीठा कराया तथा उन्हें उपहार भी प्रदान किया इस दौरान श्रीमती अंजू सरावगी ने कहा कि आज जो स्नेह उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं अकलतरा शाखा में मिला है,वे इसे कभी नहीं भूला सकती, अंत में सभी आगंतुकों का आभार प्रदर्शन भी किया गया

अकलतरा में संपन्न प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित सदस्य

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading