शक्ति के गेवाडीन दंपति पहुंचे गुरुजनों की शरण में- गुरु पूर्णिमा के मौके पर नरेश- रीना ने लिया गुरुओं का आशीर्वाद, गुरुजनों ने कहा- प्रबल है भाग्य आपका, गुरु पूजन भी किया गेवाडीन दंपति ने

विद्वान पंडित भोलाशंकर तिवारी से आशीर्वाद प्राप्त करते गेवाड़ीन दंपत्ति
पंडित पंकज उमरलिया जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करते नरेश एवं रीना
पंडित शिवदत्त पांडेय जी शिब्बू महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करते गेवाडीन दंपत्ति

शक्ति के गेवाडीन दंपति पहुंचे गुरुजनों की शरण में- गुरु पूर्णिमा के मौके पर नरेश- रीना ने लिया गुरुओं का आशीर्वाद, गुरुजनों ने कहा- प्रबल है भाग्य आपका

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के कोषाध्यक्ष नरेश गेवाडीन एवं उनकी धर्मपत्नी नगर पालिका शक्ति की पार्षद एवं मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रीना गेवाडीन ने गुरु- शिष्य की परंपरा का निर्वहन करते हुए गुरुजनों की शरण में पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया, इस दौरान गेवाड़ीन दंपति ने जहां गुरुओं के चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लिया तो वहीं गुरु पूजन भी किया,इस दौरान नरेश एवं रीना ने शक्ति शहर के पराशक्ति ज्योतिष पीठम परिवार के महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती (भरत जी महाराज), शक्ति के पंडित शिवदत्त पांडेय (सिब्बू महाराज), अंचल के विद्वान पंडित पंकज उमरलिया,आचार्य राजेन्द्र जी महाराज टेमर वाले सकती के निवास पर सह परिवार पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा इस अवसर पर गुरु जनों ने भी गेवाडीन दंपति को आशीर्वाद प्रदान किया इस दौरान गेवाडीन परिवार की कुमारी मीठी अग्रवाल एवं शरद अग्रवाल भी मौजूद थे

उल्लेखित हो की गेवाडीन दंपति प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा के मौके पर गुरुजनों की शरण में जाकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, तथा आने वाले नगरीय निकाय के चुनाव में भी नगर पालिका परिषद शक्ति की अध्यक्ष सीट सामान्य रहने पर वे कांग्रेस से प्रबल दावेदार के रूप में देखे जा रहे हैं,पूर्व में साल 2009 से 2014 तक एनसीपी की टिकट पर नरेश गेवाडीन अध्यक्ष निर्वाचित होकर अपने 5 वर्षीय सफलतम कार्यकाल को पूर्ण कर चुके हैं, तथा साल 2009 में ही उनके धर्मपत्नी श्रीमती रीना ने भी वार्ड क्रमांक-15 से एनसीपी की टिकट पर पार्षद के रूप में निर्वाचित होकर उपाध्यक्ष पद का गौरव हासिल किया था तथा पूरे प्रदेश में पति-पत्नी अध्यक्ष- उपाध्यक्ष के रूप में इकलौते दंपति थे एवं आने वाला चुनाव भी जनचर्चा के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष को सीधे जनता द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव होंगे ऐसा कयास लगाए जा रहे हैं, किंतु साल 2019 में प्रदेश की तत्कालीन भूपेश बघेल की कांग्रेस ने सरकार ने नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं महापौर के चुनाव को पार्षदों द्वारा चुने जाने की परंपरा प्रारंभ कर दी थी, किंतु प्रदेश में सत्ता बदलते ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकायों के अध्यक्ष- महापौर के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होने की बात कही जा रही है, एवं कांग्रेस की स्थानीय राजनीति में वर्तमान में देखा जाए तो गेवाड़ीन का काफी प्रभाव देखा जाता है, एवं वे वर्तमान विधायक तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के खास समर्थक के रूप में पहचान बनाए हुए हैं, एवं उनकी भी प्रबल एवं प्रभावशाली दावेदारी लोग बता रहे हैं, किंतु यह तो आने वाला समय ही बताया कि निकाय चुनाव का बिगुल बजने पर कांग्रेस पार्टी किसे अपना चेहरा बनाती है,तथा शक्ति शहर में और भी कई नाम सामान्य सीट होने पर दावेदारी के रूप में देखे जा रहे हैं

महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती जी महाराज की शरण में नरेश एवं रीना
आचार्य राजेन्द्र जी महराज की शरण में गेवाडीन परिवार

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading