छत्तीसगढ़राजनैतिकरायपुरसक्ती

अड़भार शहर को संवारने भाजपा समर्थित कार्यवाहक अध्यक्ष दिशु ने ली शपथ, क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत रहे मौजूद, नवनियुक्त अध्यक्ष दिशु रात्रे ने कहा- विष्णु देव जी के सुशासन के अनुरूप अड़भार शहर का होगा तेजी से विकास,दिशु ने किया मुखर्जी जी को स्मरण*

अड़भार शहर को संवारने भाजपा समर्थित कार्यवाहक अध्यक्ष दिशु ने ली शपथ, क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत रहे मौजूद, नवनियुक्त अध्यक्ष दिशु रात्रे ने कहा- विष्णु देव जी के सुशासन के अनुरूप अड़भार शहर का होगा तेजी से विकास,दिशु ने किया मुखर्जी जी को स्मरण* kshititech
नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ लेती सुश्री दिशु बनियाराम रात्रे
अड़भार शहर को संवारने भाजपा समर्थित कार्यवाहक अध्यक्ष दिशु ने ली शपथ, क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत रहे मौजूद, नवनियुक्त अध्यक्ष दिशु रात्रे ने कहा- विष्णु देव जी के सुशासन के अनुरूप अड़भार शहर का होगा तेजी से विकास,दिशु ने किया मुखर्जी जी को स्मरण* kshititech
दिशु के अध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद उनका स्वागत करते मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद कुमार राय
अड़भार शहर को संवारने भाजपा समर्थित कार्यवाहक अध्यक्ष दिशु ने ली शपथ, क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत रहे मौजूद, नवनियुक्त अध्यक्ष दिशु रात्रे ने कहा- विष्णु देव जी के सुशासन के अनुरूप अड़भार शहर का होगा तेजी से विकास,दिशु ने किया मुखर्जी जी को स्मरण* kshititech
6 जुलाई को नगर पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित सांसद,भाजपा जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी

अड़भार शहर को संवारने भाजपा समर्थित कार्यवाहक अध्यक्ष दिशु ने ली शपथ, क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत रहे मौजूद, नवनियुक्त अध्यक्ष दिशु रात्रे ने कहा- विष्णु देव जी के सुशासन के अनुरूप अड़भार शहर का होगा तेजी से विकास,दिशु ने किया मुखर्जी जी को स्मरण*

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- 6 जुलाई को नवगठित शक्ति जिले की नगर पंचायत अड़भार में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नव नियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में वार्ड क्रमांक-15 की भाजपा समर्थित पार्षद सुश्री दिशु बनियाराम रात्रे ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली, इस अवसर पर सर्वप्रथम नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद कुमार राय ने उन्हें गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया तत्पश्चात नव नियुक्त अध्यक्ष को शपथ दिलवाई गई

८इस दौरान जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा प्रमुख रूप से मौजूद थे, साथ ही इस दौरान भाजपा के शक्ति जिले और अड़भार मंडल सहित विभिन्न स्थानों से पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे तथा शपथ ग्रहण समारोह के बाद उपस्थित जनों ने नवनियुक्त अध्यक्ष दिशु बनियाराम रात्रे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तो वहीं इस अवसर पर नव नियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष दिशु बनियाराम रात्रे ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में विष्णु देव साय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम कर रही है, तथा आने वाले दिनों में अड़भार शहर में भी तेजी से विकास के काम होंगे तथा शहर के प्रत्येक वार्डों में आम नागरिकों को शासन की मंशानुरूप मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके एवं हमारा शहर स्वच्छ एवं साफ सुथरा रह सके इस दिशा में हम सभी मिलजुल कर काम करेंगे*

तथा दिशु ने अपने पार्टी के सभी वरिष्ठ जनों का भी इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी शासन ने दी है,वे पूरी सजगता के साथ उस जिम्मेदारी को अपने सभी सहयोगी पार्षदों के साथ मिलकर निभाएंगी तथा उन्होंने पूर्व में भी पार्षद रहते हुए शहर के विकास के लिए हमेशा सकारात्मक सोच के साथ काम किया है इस अवसर पर नगर पंचायत अड़भार के विभिन्न वार्डों के पार्षद एवं क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि भी काफी संख्या में मौजूद रहे

तथा शपथ ग्रहण के पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों एवं नगर पंचायत के जन प्रतिनिधियों ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण का अभियान भी किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए इस अभियान में सहभागिता करते हुए सभी लोगों से वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण की क्षेत्र में अपना योगदान देने की अपील की, तथा कार्यक्रम के दौरान लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं भाजपा शक्ति जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने भी नव नियुक्त अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप अड़भार शहर के विकास के लिए दृण संकल्प होकर काम करें तथा शहर का विकास ही आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए वहीं इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिकारी- कर्मचारियों ने भी नव नियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

कार्यवाहक अध्यक्ष दिशु रात्रे ने 6 जुलाई को आयोजित इस कार्यक्रम के अवसर पर जनसंघ के प्रेरणा स्रोत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि आज डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर समस्या के लिए अपना सर्वत्र बलिदान कर दिया तथा आज उनकी प्रेरणा एवं आदर्शों को आत्मसात कर हम सभी आगे बढ़ रहे हैं, एवं मैं आज ही अवसर पर उन्हें नमन करती हूं

Back to top button