नहीं रही श्रीमती पूनम देवी शर्मा, शहर के प्रतिष्ठित नागरिक मुकेश शर्मा जे बी एंड संस की धर्मपत्नी थी पूनम देवी, 18 जून की सुबह शक्ति में होगा अंतिम संस्कार, पूनम देवी के निधन पर शहर की विभिन्न स्वयंसेवी, सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संस्थाओं ने किया गहरा दुख व्यक्त




नहीं रही श्रीमती पूनम देवी शर्मा, शहर के प्रतिष्ठित नागरिक मुकेश शर्मा जे बी एंड संस की धर्मपत्नी थी पूनम देवी, 18 जून की सुबह शक्ति में होगा अंतिम संस्कार
सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति-सक्ति शहर की प्रतिष्ठित फर्म जे बी एंड संस के संचालक मुकेश शर्मा की पूज्य धर्मपत्नी ,मां ज्वेलर्स के संचालक फकीर चंद शर्मा, रवि शर्मा, जगत शर्मा की पूज्य भाभी जी तथा चेतन शर्मा की पूज्य माताजी श्रीमती पूनम देवी शर्मा उम्र- 56 वर्ष का आज दिनांक- 17 जून 2023 दिन- शनिवार को रात्रि 09 बजे निधन हो गया है,जिनका अंतिम संस्कार कल दिनांक- 18 जून 2023 दिन- रविवार को सुबह 09 बजे स्थानीय मारवाड़ी मुक्तिधाम शक्ति में होगा,अंतिम संस्कार यात्रा निवास वार्ड क्रमांक-06 श्री राम मंदिर के बगल में जे बी एंड संस शक्ति के निवास से निकलेगी, श्रीमती पूनम शर्मा के निधन पर लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, तथा श्रीमती शर्मा मृदुभाषी, मिलनसार एवं धार्मिक विचारों वाली महिला थी, तथा वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी जिनका उपचार रायपुर में चल रहा था, वे अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गई है, एवं उनके सुपुत्र चेतन शर्मा छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रसिद्ध छालीवुड कलाकार के रूप में जाने जाते हैं, एवं शक्ति शहर के प्रतिष्ठित परिवारों में जे बी एंड संस की पहचान है






