चिल्हर की कमी ने व्यापार जगत में मचा दिया है बवाल-शक्ति के बाजार में चिल्हर की समस्या से त्रस्त व्यापारी- बैंकों में नहीं मिल रही चिल्हर, बैंकों में आने से भी व्यापारियों तक नहीं पहुंच पाती चिल्हर, बैंकों की उदासीनता से व्यापारियों को हो रही परेशानिया

चिल्हर की कमी ने व्यापार जगत में मचा दिया है बवाल-शक्ति के बाजार में चिल्हर की समस्या से त्रस्त व्यापारी- बैंकों में नहीं मिल रही चिल्हर, बैंकों में आने से भी व्यापारियों तक नहीं पहुंच पाती चिल्हर, बैंकों की उदासीनता से व्यापारियों को हो रही परेशानिया kshititech
चिल्हर पैसों की समस्या से त्रस्त है शक्ति के व्यापारी

शक्ति के बाजार में चिल्हर की समस्या से त्रस्त व्यापारी- बैंकों में नहीं मिल रही चिल्हर, बैंकों में आने से भी व्यापारियों तक नहीं पहुंच पाती चिल्हर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-विगत कई महीनो से शक्ति शहर सहित पूरे जिले के आम बाजार में चिल्हर की समस्या विकराल होने लगी है, तथा छोटे-बड़े व्यापारी जब स्थानीय राष्ट्रीयकृत बैंकों एवं अन्य निजी बैंकों में चिल्हर लेने के लिए जाते हैं तब बैंकों का एक टका सा जवाब रहता है कि चिल्हर आने पर मिलेगी, लेकिन वह चिल्लर कब आएगी, यह कोई नहीं जानता, व्यापारियों का कहना है कि बैंक में जब चिल्हर आती है तो बैंक के अधिकारी उसे किसी व्यक्ति विशेष तक ही पहुंचाने का काम करते हैं, एवं सालों- साल पहले जिस तरह से सक्ति शहर में बाजारों में जाकर बैंक के अधिकारी स्थानीय व्यापारिक संस्थाओं के सहयोग से चिल्हर बांटने का काम करते थे, वह कार्य तो अब देखने को नहीं मिलता, जिसके चलते व्यापारी परेशान है

तथा चिल्हर की कमी के कारण जहां आए दिन दुकानदारों से ग्राहकों का विवाद भी होता है, तो वहीं इससे दुकानदारों का भी नुकसान हो रहा है, तो कहीं ना कहीं ग्राहकों की भी जेब में चिल्हर नहीं होने के कारण उसको भी नुकसान उठाना पड़ रहा है, तथा प्रशासन को चाहिए कि चिल्हर की समस्या को देखते हुए इसका स्थाई हल निकाले तथा बैंकों को बुलाकर मीटिंग करें एवं छोटे-छोटे आम व्यापारी तक चिल्लर पहुंचने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाए, वही शक्ति शहर में देखा जाए तो जिला बनने के बाद यहां लगभग सभी बड़े राष्ट्रीयकृत बैंक एवं प्राइवेट बैंक भी खुल गए हैं,एवरेज में शहर में लगभग वर्तमान में 10 से 15 बैंक सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं, इसके बावजूद आम लोगों को चिल्हर की समस्या से जूझना पड़ रहा है, वही इस संबंध में शक्ति शहर के प्रतिष्ठित गल्ला व्यापारी नितिन गर्ग कहते हैं कि आज चिल्हर की समस्या के कारण सभी व्यापारी परेशान हैं, किंतु इसका हल ना निकल पाना समझ से परे हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading