नए दरोगा साहब से व्यापारी संगठन ने करी मुलाकात- शक्ति के नए थानेदार से मुलाकात करी चैंबर पदाधिकारीयो ने, चेंबर सदस्यों ने कहा- आपके कुशल नेतृत्व में शक्ति थाना क्षेत्र में पुलिस के कार्यों में आएगी कसावट

नए दरोगा साहब से व्यापारी संगठन ने करी मुलाकात- शक्ति के नए थानेदार से मुलाकात करी चैंबर पदाधिकारीयो ने, चेंबर सदस्यों ने कहा- आपके कुशल नेतृत्व में शक्ति थाना क्षेत्र में पुलिस के कार्यों में आएगी कसावट kshititech
शक्ति पुलिस के नए टीआई बृजेश तिवारी से मुलाकात करते चेंबर के पदाधिकारी

शक्ति के नए थानेदार से मुलाकात करी चैंबर पदाधिकारीयो ने, चेंबर सदस्यों ने कहा- आपके कुशल नेतृत्व में शक्ति थाना क्षेत्र में पुलिस के कार्यों में आएगी कसावट

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- पुलिस थाना शक्ति के नए थानेदार बृजेश कुमार तिवारी से छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज शक्ति इकाई के पदाधिकारी- सदस्यों ने 17 जून को मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया, तथा इस दौरान चैंबर सदस्यों ने कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में पुलिस थाना क्षेत्र शक्ति में पुलिस के कार्यों में कसावट आएगी तो वहीं अपराधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस तेजी से अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करेगी, वहीं नए थानेदार बृजेश तिवारी ने भी चैंबर सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे पूरी सजगता एवं तत्परता के साथ कार्य करेंगे तथा जिला पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशानुसार शक्ति थाना क्षेत्र में भी समय-समय पर लोगों को विभिन्न योजनाओं से जागरूक करने की दिशा में जन सहयोग से कार्यों को गति दी जाएगी तो वहीं पुलिस सतत अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करेगी, इस दौरान चेंबर के प्रतिनिधि मंडल में शंकर लाल अग्रवाल, विजय डालमिया, मनीष कथूरिया, अनिल दरयानी एवं गजेंद्र डालमिया गज्जू प्रमुख रूप से उपस्थित थे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading