बाराद्वार के अग्रसेन भवन में संपन्न हुआ राष्ट्रीय कवि संगम- प्रदेश एवं देश के साहित्यकारों ने करी सहभागिता, रमेश सिंघानिया के नेतृत्व में आयोजित था कार्यक्रम, साहित्यकार सिंघानिया जी के अवतरण दिवस पर आयोजित था कार्यक्रम

बाराद्वार में संपन्न राष्ट्रीय कवि संगम
बाराद्वार में संपन्न राष्ट्रीय कवि संगम
बाराद्वार में संपन्न राष्ट्रीय कवि संगम

बाराद्वार के अग्रसेन भवन में संपन्न हुआ राष्ट्रीय कवि संगम- प्रदेश एवं देश के साहित्यकारों ने करी सहभागिता, रमेश सिंघानिया के नेतृत्व में आयोजित था कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- राष्ट्रीय कवि संगम जिला सक्ति एवं सांस्कृतिक विकास मंच सक्ति की जुगलबंदी में 11 जून मंगलवार को अग्रसेन भवन बाराद्वार में सजलकार रमेश सिंघानिया के दो नवीनतम सजल- संग्रह “दोष नहीं कुछ दर्पण का” और “आदमी पत्थर हुआ” का लोकार्पण समारोह और कवि गोष्ठी संपन्न हुई। “दोष नहीं कुछ दर्पण का” सजल-संग्रह की समीक्षा जांजगीर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार समीक्षक संतोष कश्यप और “आदमी पत्थर हुआ” की समीक्षा प्रसिद्ध सजलकार दिनेश रोहित चतुर्वेदी ने की

समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कवि मीर अली मीर रहे। उन्होंने अपने सुमधुर कंठ से “नंदा जाहि गा” समेत अनेक छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।विशिष्ट अतिथि जांजगीर के वरिष्ठ साहित्यकार ईश्वरी यादव ने मैं कविता हूं कविता सुना कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अन्य विशिष्ट अतिथियों में भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत चंद्रा, उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, अग्रवाल समाज के संरक्षक घनश्याम जिंदल, ओमप्रकाश अग्रवाल, जिला पंचायत के सभापति गगन जैपुरिया कोरबा के वरिष्ठ कवि दिलीप अग्रवाल आदि शामिल रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता सक्ती के भागवताचार्य राजेंद्र शर्मा ने की। सभी अतिथियों का पुष्प हार और पुष्प गुच्छ से भाव भीना स्वागत किया गया।विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं साहित्य कला मंच बाराद्वार, राष्ट्रीय कवि संगम जिला सक्ती, सांस्कृतिक विकास मंच सक्ति, शील साहित्य परिषद जाॅंजगीर, जिला औषधि विक्रेता संघ जांजगीर, अग्रवाल समाज बाराद्वार के पदाधिकारी गण, भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्तागणों, मित्र गणों ने सिंघानिया का फूलमालाओं और गुलदस्तों से जोरदार स्वागत किया। लगभग डेढ़ सौ लोगों की उपस्थिति में संपन्न इस कार्यक्रम में आयोजित इस कवि गोष्ठी में सजलकार रमेश सिंघानिया के अलावा कोरबा जिले से कृष्ण कांत चंद्रा, बलराम राठौर, दिलीप अग्रवाल, संतोषी महंत श्रद्धा, दिनेश पटेल, तिलोत्तमा पांडे जांजगीर जिले से ईश्वरी यादव, दिनेश रोहित चतुर्वेदी, दयानंद गोपाल, संतोष कश्यप, सक्ति जिले से अनीस अरमान, रामसाय श्रीवास, रघुनाथ जायसवाल, भगत राम साहू, नरेंद्र वैष्णव, सावन गुजराल, कौशल दास महंत, मनीषा भारद्वाज, शुचिता साहू आदि ने भाग लिया और अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। छह घंटे के इस आयोजन में काव्य के सभी रसों की जमकर बरसात हुई। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन और माॅं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत दिनेश साहू ने सरस्वती वंदना से की। मंच का कुशल संचालन दयानंद गोपाल और सावन गुजराल ने किया। आभार प्रदर्शन चतुर सिंह चंद्रा ने किया

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading