60000 वोटो से मिली जीत- जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की अभ्यर्थी श्रीमती कमलेश जांगड़े विजयी रही, पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया को हरा दिया कमलेश ने

जीत के बाद निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त करती कमलेश जांगडे
जीत के बाद निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त करती कमलेश जांगडे
कमलेश को जीत की बधाई देते भाजपा नेता

60000 वोटो से मिली जीत- जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की अभ्यर्थी श्रीमती कमलेश जांगड़े विजयी रही, पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया को हरा दिया कमलेश ने

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-संसदीय क्षेत्र 03 जांजगीर-चांपा से भारतीय जनता पार्टी श्रीमती कमलेश जांगड़े को 678199 मत प्राप्त हुए। वहीं क्रमशः इंडियन नेशनल कॉग्रेस डॉ शिवकुमार डहरिया को 618199, बहुजन समाज पार्टी डॉ रोहित डहरिया को 48501, हमर राज पार्टी श्री अनिल मनहर को 5780, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी श्री गोपाल प्रसाद खुंटे को 1483, आजाद जनता पार्टी श्री जगजीवन राम सतनामी को 837, आजाद समाज पार्टी (काशीराम)दीपक कुमार खूंटे को 1829, छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी श्रीमती बृन्दा चौहान को 924, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी श्री विजय कुमार कुर्रे को 983, असंख्य समाज पार्टी श्रीमती विजयलक्ष्मी सूर्यवंशी नट को 1422, शक्ति सेना (भारत देश) अधिवक्ता शैलेन्द्र बंजारे (शक्तिपुत्र) को 1253, निर्दलीय श्री अरविन्द कुमार को 1715, निर्दलीय श्री आनंदराम गिलहरे को 2877, निर्दलीय श्री एड.टी.आर. निराला को 5794, निर्दलीय मीना चौहान को 2931, निर्दलीय इंजीनियर रेवा कुर्रे को 8159, निर्दलीय श्रीमती विद्यादेवी सोनी को 4881 एवं निर्दलीय सीमा महिलांगे को 1336 मत प्राप्त हुए एवं इनमें से कोई नहीं (नोटा) के 5137 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही रिटर्निंग अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने श्रीमती कमलेश जांगड़े को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading