शक्ति के बेटी बन गिस सांसद-कमलेश जांगड़े की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जीत का जश्न, अग्रसेन चौक सहित विभिन्न स्थानों पर हुई आतिशबाजी एवं कराया गया मुंह मीठा,जीत पर कमलेश जांगड़े ने कहा- मतदाताओं के आशीर्वाद एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा को मिली जीत, पहली बार शक्ति शहर से दिल्ली की लोकसभा में प्रतिनिधित्व करेगी भाजपा की महिला सांसद

शक्ति के अग्रसेन चौक में भाजपा कार्यकर्ता कमलेश जांगड़े की जीत का जश्न मनाते हुए
जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की विजयी भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े
भाजपा जिला अध्यक्ष का मुंह मीठा कराते भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल

शक्ति के बेटी बन गिस सांसद -कमलेश जांगड़े की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जीत का जश्न, अग्रसेन चौक सहित विभिन्न स्थानों पर हुई आतिशबाजी एवं कराया गया मुंह मीठा,जीत पर कमलेश जांगड़े ने कहा- मतदाताओं के आशीर्वाद एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा को मिली जीत

सकती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र जो कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में एकमात्र अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सीट है, तथा इस सीट पर पिछले चार चुनाव से भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करते आ रही है, तथा इस वर्ष 2024 में भी भाजपा की प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कांग्रेस के प्रत्याशी डॉक्टर शिवकुमार डहरिया को हराकर सांसद बनने का गौरव हासिल किया, श्रीमती कमलेश जांगड़े शक्ति की ही बेटी है, एवं यही की बहू है,वे शक्ति से लगे ग्राम पंचायत मसानिया कला में रहती हैं, तथा उनके पिता शक्ति में ही पूर्व में शासकीय सेवा में थे एवं उनके ससुर भी शासकीय शिक्षक की सेवाओं से सेवानिवृत हुए थे, श्रीमती कमलेश जांगड़े की जीत पर जहां भाजपाइयों में हर्ष है तो वहीं शक्ति के अग्रसेन चौक सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर एवं मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया

तथा अपनी जीत पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि यह जीत क्षेत्र के मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं को समर्पित है, तथा पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता ने जो मेहनत के साथ इस चुनाव में काम किया एवं भीषण गर्मी के बावजूद पोलिंग बूथों पर डटे रहे यह उसी का प्रतिफल है,वहीं भाजपा शक्ति जिले के अध्यक्ष एवं जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के चुनाव संयोजक कृष्णकांत चंद्रा एवं लोकसभा क्षेत्र के सहसंयोजक डॉक्टर खिलावन साहू सहित जिले के पार्टी पदाधिकारीयो ने भी इस जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है तो वहीं पहली बार शक्ति से जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र का सांसद बना है ,जिससे शक्ति शहर में भी काफी उत्साह है, एवं लोगों का कहना है कि अब शक्ति में केंद्रीय योजनाओं को जहां गति मिलेगी तो वहीं रेलवे की समस्या से जूझ रहे शहर वासियों को भी अब रेलवे की सुविधाओं का लाभ मिलेगा तथा यात्री ट्रेनों का स्टॉपेज भी मिलेगा वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणाम में जहां एनडीए गठबंधन तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है तो वहीं नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री ही बनना लगभग तय माना जा रहा है

नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल ने भी जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में मिली इस जीत पर श्रीमती कमलेश जांगड़े को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह जीत बीजेपी के लिए एक बड़ी जीत है एवं पांचवीं बार लोकसभा का सांसद भारतीय जनता पार्टी से बनना पूरे संसदीय क्षेत्र की जनता का एक आशीर्वाद है एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत है

शक्ति के अग्रसेन चौक में भाजपा कार्यकर्ता कमलेश जांगड़े की जीत का जश्न मनाते हुए
शक्ति के अग्रसेन चौक में भाजपा कार्यकर्ता कमलेश जांगड़े की जीत का जश्न मनाते हुए
शक्ति के अग्रसेन चौक में भाजपा कार्यकर्ता कमलेश जांगड़े की जीत का जश्न मनाते हुए
शक्ति के अग्रसेन चौक में भाजपा कार्यकर्ता कमलेश जांगड़े की जीत का जश्न मनाते हुए
कोरबा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना डॉक्टर चरणदास महंत को मिली जीत
भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े की जीत पर बधाई देते भाजपा नेता
छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित सांसद

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading