शक्ति जिले में भाजपा लोकसभा की जीत सुनिश्चित करने 3 जून को देगी अपने काउंटिंग एजेंटो को विशेष प्रशिक्षण, एक-एक वोटो पर नजर रखने टिप्स दिए जाएंगे नेताओं द्वारा, 2 जून को संपन्न शक्ति जिले की अहम बैठक में हुआ निर्णय

शक्ति जिले में भाजपा लोकसभा की जीत सुनिश्चित करने 3 जून को देगी अपने काउंटिंग एजेंटो को विशेष प्रशिक्षण, एक-एक वोटो पर नजर रखने टिप्स दिए जाएंगे नेताओं द्वारा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- 4 जून को होने वाली जांजगीर-चांपा लोकसभा के चुनाव की मतगणना को लेकर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार अपने जिले में भी काउंटिंग एजेंट को सक्रिय करने नजर आ रही है,2 जून को जहां भाजपा शक्ति जिले के प्रमुख नेताओं की एक बैठक संपन्न हुई तो वहीं 3 जून को भी शक्ति शहर की हटरी धर्मशाला में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम मतगणना अभिकर्ताओं का आयोजित किया गया है

*भाजपा सक्ती जिले में 4 जून को होने वाली मतगणना में पार्टीगत व्यवस्थाओं पर लोकसभा के संयोजक जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने जिला के पदाधिकारीयो, विधानसभा के संयोजक- सहसंयोजको से विस्तृत चर्चा कर मतगणना के संबंध में रूपरेखा तैयार किया है, साथ ही भाजपा के मतगणना अभिकर्ताओ का मतगणना कार्य हेतु प्रशिक्षण 3 जून को शाम 4 बजे स्थानीय हटरी धर्मशाला में आयोजित की गई है, जिसकी जानकारी दी गई प्रशिक्षण में जांजगीर चांपा लोकसभा संयोजक सहसंयोजक एवम सक्ती जिला के तीनो विधानसभा के मतगणना अभिकर्ता शामिल होंगे

साथ ही तीनो विधानसभा से आए जिला के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, 2 जून को भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले की संपन्न कामकाजी बैठक में भाजपा सक्ती जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा,जिला उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल,जिला महामंत्री टिकेश्वर गबेल, घनश्याम साहू, विधान सभा संयोजक नेतराम चंद्रा, सोनसाय देवांगन ,रामनरेश यादव, रंजीत अजगले, कार्यालय प्रभारी दीपक गुप्ता, राजेंद्र राठौर ,जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, जिला युवा मोर्चा महामंत्री अभिषेक शर्मा, सोशल मीडिया से आदित्य अग्रवाल उपस्थित रहे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading