सक्ती में किया गया वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान,पूर्व विधायक डॉक्टरखिलावन साहू भी रहे मौजूद, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के चेहरे पर दिखी पार्टी के प्रति समर्पण एवं निष्ठा की भावना,वरिष्ठों ने कहा सम्मान से हैं अभिभूत,विधानसभा चुनाव में तन- मन- धन से करेंगे पार्टी का काम

13 जून को जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में संपन्न वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह
जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित वरिष्ठ जन
वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में पधारे विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के पुराने कार्यकर्ता

सक्ती में किया गया वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान,पूर्व विधायक डॉक्टरखिलावन साहू भी रहे मौजूद, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के चेहरे पर दिखी पार्टी के प्रति समर्पण एवं निष्ठा की भावना

सक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती–भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क का कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय सक्ती के सक्ती विधानसभा क्षेत्र का विधानसभा स्तरीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन एवं सम्मान समारोह भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सक्ती में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ खिलावन साहू ने इस आयोजन के उद्देश्य प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान है आप लोगों की परिश्रम से केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार विभिन्न लोक कल्याणकारी कार्यों को पूरा करने में सफल रहा है जिसमें प्रमुख रुप से प्रधानमंत्री जनधन योजना ,भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण, धारा 370 व 35 A, तीन तलाक बिल,देश के 80 करोड़ हितग्राहियों को फ्री में चावल, ढाई करोड़ से अधिक आवासहीनो को प्रधानमंत्री आवास ,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गैस सिलेंडर, मुद्रा योजना बहुत सारे विकास के भी कार्य को डॉ साहू ने गिनाया

कार्यक्रम प्रभारी रामावतार अग्रवाल एवं सह प्रभारी रमेश सिंघानिया ने भी संबोधित करते हुए कहा कि यह पार्टी नहीं परिवार है इसलिए हम इस प्रकार के मिलन का कार्यक्रम टिफिन भोज और सम्मान का कार्यक्रम कर रहे हैं सभी वरिष्ठकार्यकर्ताओं को गमछा, कमल फूल एवं गुलाब फूल से सम्मानित किया गया वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अपने पुराने अनुभव सुनाए।मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कार्यकर्ता विवेकी गवेल,पूरी राम सूर्यवंशी थे। कार्यक्रम मे पंडित नारायण शर्मा,जवाहर जयसवाल,घाँसी राम बंसल , कमलेश शर्मा, प्रीतम सिंह गवेल ,ओमप्रकाश अग्रवाल, गुलाब खेतान,दीन दयाल राठौर, बहोरन साहू, चंदमणि बैस,ध्यान दास गबेल, लखन चंद्रा,समारु राम यादव, परमेश्वर गौरहा नंदकिशोर तंबोली ,विश्वनाथ शंकर राठौर, नीलकंठ राठौर, कृष्णा कसेर, बिसाहू दास महंत ,बालेश्वर वैष्णव, विनोद अग्रवाल,बुधवार सिंह यादव, गांधी राम जायसवाल ,बिसाहू श्रीवास ,रथ राम श्रीवास, धरम रात्रे, नरोत्तम साहू ,दुरूप साय गवेल, विजय राठौर, पोखर जयसवाल, मोहन तोदी, महावीर राठौर, कपूरचंद अग्रवाल, प्रेम लाल राठौर ,चेकराम साहू ,मोहन यादव, सुखदेव उरांव, दामोदर बरेठ, अर्जुन सोनी , मंडल अध्यक्ष गण अनूप अग्रवाल, संतोष राठौर, प्रेम पटेल ,प्रभात सिंह, राम नरेश यादव दीपक गुप्ता दीपक ठाकुर धनंजय नामदेव के के देवांगन हेतराम देवांगन, आदित्य अग्रवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चितरंजन पटेल एवं अमन डालमिया ने किया आभार नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने किया

शक्ति विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित भाजपा के संस्थापक
पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए
वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ करते पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading