BIG BREKING-व्यापारियों का दमन कर रही भाजपा की सरकार- कन्हैया अग्रवाल,ई वे बिल में राज्य सरकार ने कर दिया बड़ा प्रावधान, 50000/-रुपये से ऊपर के सामानों के परिवहन पर देना होगा ई वे बिल, व्यापारियों की हितैषी के रूप में जानी जाने वाली भाजपा ले रही व्यापारियों के खिलाफ निर्णय-कन्हैया

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल रायपुर
24 मई 2024 को ई वे बिल में की गई नई संशोधन वाले प्रावधान की अधिसूचना हुई जारी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री का व्यापारी हितों को लेकर जुबानी हमला

BIG BREKING-व्यापारियों का दमन कर रही भाजपा की सरकार- कन्हैया अग्रवाल,ई वे बिल में राज्य सरकार ने कर दिया बड़ा प्रावधान, 50000/-रुपये से ऊपर के सामानों के परिवहन पर देना होगा ई वे बिल, व्यापारियों की हितैषी के रूप में जानी जाने वाली भाजपा ले रही व्यापारियों के खिलाफ निर्णय

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-छत्तीसगढ़ प्रदेश में विष्णु देव के सुशासन की सरकार ने व्यापारियों का दामन करना शुरू कर दिया है, उपरोक्त बातें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल रायपुर ने देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार व्यापारियों के खिलाफ दमनकारी नीति अपना रही है,तथा कांग्रेस की सरकार में जहां राज्य के व्यापारियों को बेहतर व्यापार करने की सोच से सरकार ने वातावरण निर्मित किया था, किंतु भाजपा की सरकार ने व्यापारियों के खिलाफ पूर्व में चली आ रही ई वे बिल की व्यवस्था तथा ई वे बिल के प्रावधानों में दी गई छूट को समाप्त कर नए प्रावधानों को राजपत्र में प्रकाशन कर दिया है, तथा छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के नए निर्णय के अनुसार अब छत्तीसगढ़ के व्यवसाईयों को ₹50000 /-रुपये से अधिक मूल्य के सामानों का परिवहन करने पर ई वे बिल जेनरेट करना आवश्यक होगा, अन्यथा छत्तीसगढ़ शासन का संबंधित विभाग व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करने से चुंकेगा नहीं तथा प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा है कि भाजपा सरकार के इस निर्णय से जहां पूरे प्रदेश के व्यापारियों को आने वाले समय में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा तो वहीं आज प्रदेश में छोटा-छोटा व्यापार करने वाले व्यापारी परेशान होंगे तो वही प्रदेश में फिर से इंस्पेक्टर राज की तर्ज के रूप में अधिकारी व्यापारियों के ऊपर हावी होंगे एवं तानाशाही करेंगे, कन्हैया अग्रवाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की इस दमनकारी नीति का तथा सरकार के लूट मचाने की छूट देने वाले कानून का जमकर विरोध करेंगे एवं पूरे प्रदेश में इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे

छत्तीसगढ़ सरकार ने ई वे बिल में किए नए प्रावधान

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading