व्यापारी सावधान- बिलासपुर के प्रदीप हेल्थ केयर के कर्मचारी ने ही लगाया संचालक को 08 लाख रुपये का चुना, कर्मचारी ने कर दिया बड़ा फर्जीवाड़ा, कर्मचारी के साथ उसके और भी सहयोगियों को किया गया गिरफ्तार, संचालक आशीष मित्तल ने करवाई थाने में रिपोर्ट, पुलिस ने किया चंद घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार, प्रदीप हेल्थ केयर छत्तीसगढ़ की है सबसे बड़ी दवाइयो की सप्लायर फर्म

पुलिस की गिरफ्त में प्रदीप हेल्थ केयर में फर्जीवाड़े के आरोपी
बिलासपुर की प्रदीप हेल्थ केयर

बिलासपुर के प्रदीप हेल्थ केयर के कर्मचारी ने ही लगाया संचालक को 08 लाख रुपये का चुना, कर्मचारी ने कर दिया बड़ा फर्जीवाड़ा, कर्मचारी के साथ उसके और भी सहयोगियों को किया गया गिरफ्तार, संचालक आशीष मित्तल ने करवाई थाने में रिपोर्ट, पुलिस ने किया चंद घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार, प्रदीप हेल्थ केयर छत्तीसगढ़ की है सबसे बड़ी दवाइयो की सप्लायर फर्म

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-फर्जीवाडा करने वालो पर कोतवाली पुलिस का प्रहार हुआ है,एफ.आई.आर. दर्ज होने के चंद घण्टो के अंदर सभी आरोपियो को किया गया गिरफ्तार,800000 की धोखाधड़ी का पर्दाफाश हुआ है,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आशीष मित्तल पिता राजेन्द्र कुमार अग्रवाल निवासी आर/5 क्रांति नगर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर दिनांक 09.04.2024 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि तेलीपारा बिलासपुर में उसका प्रदीप हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से दवाईयो के थोक क्रय-विक्रय करने की दुकान है। उसके दुकान में कार्यरत कंप्युटर आपरेटर योगेश कारके पिता चंद्रकुमार कारके उम्र 25 वर्ष निवासी कोडापुरी थाना सकरी जिला बिलासपुर जो दवाईओ की सप्लाई का आर्डर लेकर बिल तैयार करता है, योगेश कारके के द्वारा अन्य दवा दुकानदारो से सांठगाठ कर बिलो की राशि में सुधार कर कुटरचना कर वास्तविक बिल की राशि एवं दवाओ की संख्या को घटाकर बिल जारी कर दिया जाता था। योगेश कुमार के द्वारा के द्वारा कुटरचित दस्तावेज तैयार कर कूटरचित दस्तावेज को असल दस्तावेज के रूप में उपयोग कर लगभग 8,00,000 रूप्ये का धोखाधडी किया है

प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 216/2024 धारा 406,420,467,468,471 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा आरोपियो को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चैधरी के नेतृत्व में तत्काल टीम गठीत कर प्रकरण का शीघ्र निराकरण करने के लिए प्रार्थी आशीष मित्तल से विस्तृत जानकारी ली गई तथा मुख्य आरोपी योगेश कारके को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। शुरू में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की परंतु पुलिस द्वारा हीकमत अमली से पूछताछ करने पर आरोपी योगेश कारके के द्वारा सभी राज उगल दिए। आरोपी योगेश कारके के निशानदेही पर प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी 01.ललीत कुमार साहू पिता रामचन्द्र साहू उम्र 24 वर्ष निवासी शिगवांधा मुंगेली थाना मुंगेली, 02.गुलशन तोलानी पिता राजेश तोलानी उम्र 26 वर्ष निवासी पुराना थाना के पास तखतपुर, 03.ओमप्रकाश पिता ललित साहू उम्र 28 वर्ष निवासी खाम्ही थाना नवागढ जिला बेमेतरा, 04.दुर्गेश चन्द्राकर पिता परदेशी चन्द्राकर उम्र 28 वर्ष निवासी केशरमर्रा पंडरिया थाना कुण्डा जिला कवर्धा को तखतपुर, बेमेतरा, मुंगेली, कवर्धा से हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी जो आरोपियो ने आपस में सांठ-गांठ कर फर्जी बिल तैयार कर प्रदीप हेल्थ केयर के संचालक को 01 साल के भीतर लगभग 8,00,000 रूपये का चुना लगा दिया गया। आरोपियो के कब्जे से फर्जी बिल एवं 07 नग मोबाईल जप्त किया गया आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading