जैजैपुर पुलिस ने जब्त की 21 लीटर अवैध महुआ शराब,SP अंकिता के निर्देशन में टी आई ललित चंद्रा की कार्रवाई

जैजैपुर पुलिस ने जब्त की 21 लीटर अवैध महुआ शराब,SP अंकिता के निर्देशन में टी आई ललित चंद्रा की कार्रवाई kshititech
जैजैपुर पुलिस की गिरफ्त में अवैध महुआ शराब रखने का आरोपी

जैजैपुर पुलिस ने जब्त की 21 लीटर अवैध महुआ शराब,SP अंकिता के निर्देशन में टी आई ललित चंद्रा की कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही दिनांक 20/04/2024 में 21 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ति मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब बिक्री एवम तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है, जिसके परिपालन में दिनाक 20.04. 2024 को मुखबिर सूचना पर ग्राम तुषार नहर पुल हाईस्कूल के पास में शराब रेड कार्यवाही किया गया जहां आरोपी लखन दिनकर पिता लक्ष्मण दिनकर उम्र 66 साल साकिन तुषार थाना जैजैपुर के द्वारा अवैध 21 लीटर हाथ भट्ठी की बनी हुई कच्ची महुआ शराब कीमती 2100/– रूपये को बिक्री करते गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से आरोपी को दिनांक 20.04.2024 के 22:30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया,उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में सहा. उप निरी. एस. एन. मिश्रा , आर. दिनेश पटेल, मनोज, मुकेश सिदार, संतोष मनीकपुरी का सराहनीय योगदान रहा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading