BIG BREKING–प्रियंका गांधी दे सकती है पद से इस्तीफा, नहीं लड़ेगी लोकसभा चुनाव

<em>BIG BREKING--प्रियंका गांधी दे सकती है पद से इस्तीफा, नहीं लड़ेगी लोकसभा चुनाव</em> kshititech
प्रियंका गांधी वाड्रा एवं राहुल गांधी
<em>BIG BREKING--प्रियंका गांधी दे सकती है पद से इस्तीफा, नहीं लड़ेगी लोकसभा चुनाव</em> kshititech
प्रियंका गांधी दे सकती है अपने पद से इस्तीफा

BIG BREKING–प्रियंका गांधी दे सकती है पद से इस्तीफा, नहीं लड़ेगी लोकसभा चुनाव

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। सूत्रों ने कहा कि यूपीए अध्यक्ष और कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया। लोकसभा चुनाव लड़ने के बजाय प्रियंका गांधी देश भर में पार्टी और उसके सहयोगियों के पक्ष में प्रचार करेंगी। प्रियंका गांधी अब उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार तक सीमित नहीं रहेंगी। वह 2024 के आम चुनाव से पहले राज्यसभा भी जा सकती हैं। फिलहाल प्रियंका गांधी को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा भेजने की तैयारी चल रही है,छत्तीसगढ़ के एक राज्यसभा सांसद ने प्रियंका गांधी को राज्यसभा जाने के लिए इस्तीफा देने के लिए कहा है। इसी तरह की पेशकश पार्टी के दो अन्य राज्यसभा सांसदों ने भी की है। इनमें से एक राज्यसभा सांसद ने एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए अपने प्रस्ताव पर मुहर भी लगाई। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कुछ दिन पहले प्रियंका गांधी की आगे की रणनीति को लेकर पार्टी के कुछ प्रमुख नेताओं से चर्चा हुई थी,वअधिकांश नेताओं की राय थी कि वह एक स्टार प्रचारक के रूप पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान कर सकती हैं। ऐसे में उन्हें लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। पार्टी नेताओं ने कहा कि अगर वह (प्रियंका गांधी) लोकसभा चुनाव लड़ती हैं तो उन्हें अपनी सीट पर ध्यान देना होगा और कहीं ज्यादा समय नहीं दे पाएंगी। नेताओं का मानना है कि अगर प्रियंका गांधी पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी तो कांग्रेस को और फायदा होने की उम्मीद है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading