कुरुक्षेत्र के मैदान में होगा सुशील- नवीन का सामना, सुशील गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा- भाजपा को कुरुक्षेत्र में जब नहीं मिला कोई प्रत्याशी तो नवीन जिंदल को डरा धमका कर लाया गया भाजपा में, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं डॉक्टर सुशील कुमार गुप्ता, सुशील ने कहा इशारे इशारे में- असली भ्रष्टाचारियों की जगह बीजेपी के है दलदल में

कुरुक्षेत्र लोकसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर सुशील कुमार गुप्ता
कुरुक्षेत्र लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी नवीन जिंदल
कुरुक्षेत्र लोकसभा में आप पार्टी का शुरू हुआ प्रचार अभियान

कुरुक्षेत्र के मैदान में होगा सुशील- नवीन का सामना, सुशील गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा- भाजपा को कुरुक्षेत्र में जब नहीं मिला कोई प्रत्याशी तो नवीन जिंदल को डरा धमका कर लाया गया भाजपा में, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं डॉक्टर सुशील कुमार गुप्ता, सुशील ने कहा इशारे इशारे में- असली भ्रष्टाचारियों की जगह बीजेपी के है दलदल में

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- आने वाले लोकसभा 2024 के चुनाव हरियाणा राज्य के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं, हरियाणा राज्य की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट में जहां आम आदमी पार्टी से राज्यसभा के सांसद एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पारिवारिक सदस्य के रूप में वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार गुप्ता प्रत्याशी हैं, तो वही भारतीय जनता पार्टी ने देश के बड़े औद्योगिक घराने के प्रमुख स्वर्गीय ओमप्रकाश जिंदल के सुपुत्र नवीन जिंदल को कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा प्रवेश कराकर उसे अपना उम्मीदवार घोषित किया है, तथा कुरुक्षेत्र लोकसभा नाम से ही लोकसभा के चुनाव में कुरुक्षेत्र का मैदान बनेगी तो वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर सुशील कुमार गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने फेसबुक पर लिखा है कि जब भारतीय जनता पार्टी को इस लोकसभा क्षेत्र में कोई प्रत्याशी नहीं मिला तो नवीन जिंदल को डरा धमकाकर उसे लाया गया है, वहीं डॉक्टर सुशील कुमार गुप्ता ने यह भी कहा है कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की जनता एवं मतदाता भाजपा की इस साजिश को भी करारा जवाब देने वाली है, एवं आज भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है

वही डॉक्टर सुशील कुमार गुप्ता जो कि अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं एवं पूरे देश भर में देखा जाए तो अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की सभी राज्यों में सक्रिय शाखाएं एवं जिला तथा स्थानीय स्तर तक इसका संगठन है, एवं हरियाणा राज्य में भी अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन सक्रिय रूप से काम करती है, तथा देश भर में लाखों की संख्या में इसके सदस्य हैं, वहीं डॉक्टर सुशील कुमार गुप्ता ने में हरियाणा राज्य के कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर अपना चुनावी प्रचार प्रचार जोरों से जारी रखा है, एवं प्रत्येक मतदाताओं से सुशील गुप्ता संपर्क कर उसे आम आदमी पार्टी को वोट देने की बात कह रहे हैं,तो वहीं डॉक्टर सुशील कुमार गुप्ता के साथ-साथ क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं समाज बंधु भी उनके साथ सुबह से लेकर देर रात तक जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं, तथा लोगों का कहना है कि डॉ सुशील कुमार गुप्ता एक सक्रिय जन सेवक हैं एवं हम उन्हें इस लोकसभा के चुनाव में अधिक से अधिक वोटो से जीत दिलाएंगे वहीं डॉक्टर सुशील कुमार गुप्ता की चुनावी तैयारी के लिए अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के भी अनेकों पदाधिकारी- सदस्य देश के विभिन्न राज्यों से कुरुक्षेत्र पहुंच गए हैं तथा उन्होंने पूरे चुनाव की कमान संभाल ली है, साथ ही एक-एक बूथ पर डॉक्टर सुशील कुमार गुप्ता ने योजनाबद्ध ढंग से चुनावी कार्यों को गति दी है

ज्ञात हो की आम आदमी पार्टी ने हरियाणा राज्य की कुरुक्षेत्र लोकसभा को अपना प्रतिष्ठा का भी प्रश्न बना लिया है, एवं डॉ सुशील कुमार गुप्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भी सबसे खास समर्थक माने जाते हैं, क्योंकि इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि जब दिल्ली में केजरीवाल ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी तब उन्होंने सबसे पहले राज्यसभा सांसद के रूप में डॉक्टर सुशील कुमार गुप्ता को अपना चेहरा बनाकर उन्हें राज्यसभा सांसद के रूप में सुशोभित किया था तथा डॉ सुशील कुमार गुप्ता भी पूरी ईमानदारी के साथ अरविंद केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी को देशभर में बढ़ाने का काम कर रहे हैं,साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी के लिए काफी दौरे किए हैं किंतु अब देखना है कि कुरुक्षेत्र के मैदान में इस लोकसभा के चुनाव में कौन प्रत्याशी इस पर विजई हो पाता है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading