गेवाडीन दंपति पहुंचे कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत के होली मिलन समारोह में, नेता प्रतिपक्ष महंत भी रहे मौजूद, शक्ति विधानसभा क्षेत्र से अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता भी हुए शामिल, नरेश- रीना ने सांसद ज्योत्सना को गुलाल लगा कर दी होली की बधाई, रीना ने कहा- कोरबा संसदीय सीट पर दोबारा सांसद बनेगी ज्योत्सना दीदी




गेवाडीन दंपति पहुंचे कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत के होली मिलन समारोह में, नेता प्रतिपक्ष महंत भी रहे मौजूद, शक्ति विधानसभा क्षेत्र से अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता भी हुए शामिल, नरेश- रीना ने सांसद ज्योत्सना को गुलाल लगा कर दी होली की बधाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने 26 मार्च को अपने कोरबा स्थित निवास में लोकसभा स्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया, इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं उनके सुपुत्र युवा नेता सूरज महंत भी मौजूद थे, इस कार्यक्रम में जहां कोरबा लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न विधानसभाओं से कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे,तो वहीं शक्ति जिले से जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष नरेश गेवाडीन एवं नगर पालिका शक्ति की सभापति एवं पार्षद श्रीमती रीना गेवाड़ीन भी शामिल हुई
इस दौरान शक्ति विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर गुलजार सिंह, महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल पप्पू, अमीर अनिरुद्ध अग्रवाल सहित अनेको कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस होली मिलन समारोह में पहुंचे हुए थे, तथा जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष नरेश गेवाडीन एवं रीना गेवाडीन ने महंत दंपति को होली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उन्हें गुलाल लगाकर बधाई दी, तथा कहा कि होली मिलन समारोह के इस आयोजन से जहां कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है, तो वहीं आने वाले लोकसभा के चुनाव में कोरबा सीट पर श्रीमती ज्योत्सना महंत को भी रिकॉर्ड वोटो से जीत मिलेगी तथा हम सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता आपके साथ हैं, इस दौरान श्रीमती महंत ने भी शक्ति विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन भी किया तथा होली मिलन समारोह के इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे तथा सभी के सम्मान में स्वल्पाहार का भी आयोजन किया गया था वही कार्यक्रम से लौटकर जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष नरेश गेवाडीन ने बताया कि होली मिलन समारोह में कोरबा संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रमुख कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे एवं इस दौरान जहां आने वाले लोकसभा के चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं में उत्साह है तो वहीं सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर ज्योत्सना महंत को चुनाव में जीत दिलाने के लिए दृण संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं





