चेतन को मिली नई जिम्मेदारी– भाजपा ने बनाई अब अपनी शक्ति जिले की नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी,पूर्व पार्षद चेतन साहू बने संयोजक, सहसंयोजक होंगे बाराद्वार के पार्षद पंकज सांवडिया, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के नेतृत्व में मोर्चा प्रकोष्ठओं के गठन का कार्य हुआ पूर्ण

भाजपा शक्ति जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा
भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ शक्ति जिले के संयोजक चेतन साहू
भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ शक्ति जिले के सहसंयोजक पंकज सांवडिया बाराद्वार

भाजपा ने बनाई अब अपनी शक्ति जिले की नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी,पूर्व पार्षद चेतन साहू बने संयोजक, सहसंयोजक होंगे बाराद्वार के पार्षद पंकज सांवडिया, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के नेतृत्व में मोर्चा प्रकोष्ठओं के गठन का कार्य हुआ पूर्ण

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले के संगठन के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के नेतृत्व में जहां शक्ति जिले में मोर्चा/ प्रकोष्ठओं के गठन के कार्य को पूर्ण कर लिया गया है, तो वही अंतिम पड़ाव में सक्ति जिले की नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा 5 जून को की गई है, जिसमें नगर पालिका शक्ति के वार्ड नं 10 के पूर्व पार्षद चेतन साहू को जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया है, तो वहीं नगर पंचायत बाराद्वार के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से पराजित करने वाले भाजपा समर्थित पार्षद पंकज सांवडिया को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है

वहीं जिला कार्यकारिणी में संयोजक चेतन साहू सक्ति सह संयोजक पंकज सांवडिया बाराद्वार, सह संयोजकजम्मोलाल सिदार,जिला कार्यकारिणी सदस्यो में गजेन्द्र यादव (पिंटू) सक्ति,श्रीमती सरला गोविंदा निराला सक्ति,श्रीमती विजया लखन देवांगन सक्ति,श्रीमती रजनी तिलेश मालीचंद्रपुर,देवराज देवांगन,कृष्ण कुमार सेन बाराद्वार,गजेन्द्र राठौर अड़भार,घनश्याम देवांगन अड़भार,राम प्रसाद श्याम,रंजत देवांगन,मैगनू भैना बाराद्वार,सूर्यकांत बरेठ,रवि गुप्ता डभरा,मनोहर कर्ष,रामेश्वर राठौर संतराम यादव है, तथा उपरोक्त जिला कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा की स्वीकृति एवं भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश के संयोजक प्रफुल्ल विश्वकर्मा की अनुशंसा पर की गई है, तथा नवनियुक्त जिला संयोजक चेतन साहू ने कहा है कि आने वाले दिनों में शक्ति जिले के नगरीय निकाय शक्ति,बाराद्वार,जैजैपुर,अड़भार,डभरा एवं चंद्रपुर क्षेत्र में भाजपा के निकाय प्रकोष्ठ के संगठन को मजबूत बनाया जाएगा साथ ही सभी वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में कार्य संपन्न होगा

भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले के नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का हुआ गठन

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading