



महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश होंगी भाजपा की सांसद प्रत्याशी, बीजेपी हाई कमान ने 2 मार्च की शाम घोषित की 195 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची,मसनिया में हर्ष की लहर, कमलेश जांगड़े के घर प्रत्याशी बनने पर बधाई देने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले की महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती कमलेश जांगड़े को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए जांजगीर-चांपा लोकसभा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित में अपना उम्मीदवार घोषित किया है,भाजपा के हाई कमान ने 02 मार्च री की देर शाम देश के 168 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र से श्रीमती कमलेश जांगड़े के नाम की घोषणा होने पर शक्ति विधानसभा क्षेत्र में हर्ष की लहर है, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके गृह ग्राम मसनिया पहुंचकर उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी, तो वहीं वर्तमान में श्रीमती कमलेश जांगड़े भाजपा शक्ति जिले की महिला मोर्चा की अध्यक्ष है, और पूर्व में लगभग 10 वर्षों से वे भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय रूप से काम कर रही हैं, एवं पूर्व में वे ग्राम पंचायत मसनिया की दो बार सरपंच भी रह चुकी है, तथा अपनी व्यवहार कुशलता एवं सक्रियता से वे जानी जाती हैं
लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. इसमें छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों में भाजपा नेअपने उम्मीदवार तय कर दियाहै,जिसमे सरगुजा लोकसभा से –चिंतामणी महराज,रायगढ़ – राधेश्याम राठिया,जांजगीर-चाम्पा-श्रीमती कमलेश जांगड़े,कोरबा – श्रीमती सरोजपांडेय,बिलासपुर – तोखन साहू,राजनांदगांव – संतोष पांडेय,दुर्ग –विजय बघेल, रायपुर – बृजमोहन अग्रवाल बस्तर – महेश कश्यप कांकेर,भोजराज नाग महासमुंद – रुप कुमारी चौधरी प्रमुख है
भाजपा ने अपने दो सांसदों को फिर से मैदान में उतारा है, जिसमें राजनांदगांव से संतोष पांडेय और दुर्ग से विजय बघेल हैं. इसके अलावा 9 सीटों पर नए उम्मीदवार को मौका दिया गया है,बीजेपी की पहली सूची में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.सूची में कुल 195 सीटों के लिए नाम तय किए गए हैं. इन सीटों में पीएम मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और दो पूर्व सीएम समेत कुल 34 केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के नाम शामिल हैं,इन राज्यों की सीटों की घोषणा-गुजरात -15,तेलंगाना – 9,असम – 11,एमपी – 24,छत्तीसगढ़ – 11,यूपी – 51
राजस्थान – 15,केरल – 12,बंगाल – 20 है
कमलेश जांगड़े को प्रत्याशी बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौक शक्ति में भी पटाखे फोड़कर एवं मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई तो वही उनके गृह ग्राम मसनिया में बधाई देने वालों का ताता लगा रहा तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कमलेश जांगड़े को टिकट मिलना शक्ति जिले के लिए भी गौरव की बात है, तथा पहली बार जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र में शक्ति क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है,जिससे आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड वोटो से जीत मिलेगी,वहीं श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भी प्रत्याशी घोषित होने पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि आज पार्टी ने उन पर जो विश्वास व्यक्त कर उम्मीदवार घोषित किया है, वे पूरी निष्ठा के साथ इस लोकसभा के चुनाव में एक-एक मतदाता तक पहुंच कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं छत्तीसगढ़ की बिष्णु देव सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों तो लोगों तक पहुंचाएंगी एवं मतदाताओं के समर्थन से वे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड वोटो से जीत दर्ज करेंगी, वहीं कमलेश जांगड़े को प्रत्याशी घोषित करने पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं तथा कमलेश जांगड़े शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत मसनिया जो कि पहाड़ों से लगा हुआ है तथा शक्ति से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, वहां से निवास करती हैं तथा उनके ससुर शिक्षा विभाग के सेवानिवृत शिक्षक हैं तथा उनका परिवार भी एक शिक्षित एवं संस्कारिक परिवार के रूप में पूरे क्षेत्र में अपनी पहचान रखता है







