शक्ति से लगे रगजा को खेल मंत्रालय ने दी बड़ी सौगात,रगजाको फुटबॉल खेलों के लिए लघु प्रशिक्षण केंद्र की मिली मान्यता, खेल प्रशिक्षक के 28 फरवरी एवं 1 मार्च को होंगे इंटरव्यू, शक्ति कलेक्टर ने विद्यार्थियों की आकस्मिक मृत्यु पर पालकों को सौपा सहायता राशि का चेक

शक्ति से लगे रगजा को खेल मंत्रालय ने दी बड़ी सौगात,रगजाको फुटबॉल खेलों के लिए लघु प्रशिक्षण केंद्र की मिली मान्यता, खेल प्रशिक्षक के 28 फरवरी एवं 1 मार्च को होंगे इंटरव्यू, शक्ति कलेक्टर ने विद्यार्थियों की आकस्मिक मृत्यु पर पालकों को सौपा सहायता राशि का चेक kshititech
शक्ति कलेक्टर ने किया विद्यार्थियों की आकस्मिक मृत्यु पर सहायता राशि के चेक का वितरण
शक्ति से लगे रगजा को खेल मंत्रालय ने दी बड़ी सौगात,रगजाको फुटबॉल खेलों के लिए लघु प्रशिक्षण केंद्र की मिली मान्यता, खेल प्रशिक्षक के 28 फरवरी एवं 1 मार्च को होंगे इंटरव्यू, शक्ति कलेक्टर ने विद्यार्थियों की आकस्मिक मृत्यु पर पालकों को सौपा सहायता राशि का चेक kshititech
शक्ति के रगजा को खेलो इंडिया के तहत लघु प्रशिक्षण केंद्र की मिली मान्यता
शक्ति से लगे रगजा को खेल मंत्रालय ने दी बड़ी सौगात,रगजाको फुटबॉल खेलों के लिए लघु प्रशिक्षण केंद्र की मिली मान्यता, खेल प्रशिक्षक के 28 फरवरी एवं 1 मार्च को होंगे इंटरव्यू, शक्ति कलेक्टर ने विद्यार्थियों की आकस्मिक मृत्यु पर पालकों को सौपा सहायता राशि का चेक kshititech
शक्ति के रगजा को खेलो इंडिया के तहत लघु प्रशिक्षण केंद्र की मिली मान्यता

शक्ति से लगे रगजा को खेल मंत्रालय ने दी बड़ी सौगात,रगजाको फुटबॉल खेलों के लिए लघु प्रशिक्षण केंद्र की मिली मान्यता, खेल प्रशिक्षक के 28 फरवरी एवं 1 मार्च को होंगे इंटरव्यू, शक्ति कलेक्टर ने विद्यार्थियों की आकस्मिक मृत्यु पर पालकों को सौपा सहायता राशि का चेक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अतंर्गत सक्ती जिले में ‘‘ खेलो इंडिया का फुटबाल लघु प्रशिक्षण केन्द्र रगजा में स्वीकृत किया गया है। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण केंद्र के लिए 18 बालक एवं 18 बालिका कुल 36 खिलाडियों का चयन किया जाना है। प्रशिक्षण केन्द्र के लिए खिलाडियों का चयन ट्रायल 28 फरवरी 2024 को सुबह 8 बजे से फुटबाल प्रशिक्षण केन्द्र रगजा में आयोजित किया गया है। जिन खिलाड़ियों की आयु 18 वर्ष से कम है, अर्थातः 2006 के बाद की जन्मतिथि वाले केवल सक्ती जिले के बालक या बालिका खिलाड़ी चयन ट्रायल में भाग ले सकते है। चयन ट्रायल हेतु कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा चयन समिति का गठन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण किट खेल सामग्री आदि की सुविधा भारत सरकार की गाइडलाईन के अनुरूप उपलब्ध करायी जायेगी। प्रशिक्षण केन्द्र में खिलाड़ियों के लिए सिर्फ डे-बोर्डिगं की सुविधा उपलब्ध होगी। खिलाड़ियों को सुबह शाम खेल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जायेगा।

प्रशिक्षक के चयन के लिए वाक इन इंटरव्यू 01 मार्च को

सक्ति-भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अतंर्गत सक्ती जिले में ‘‘ खेलो इंडिया का फुटबाल लघु प्रशिक्षण केन्द्र रगजा में स्वीकृत किया गया है। योजना की गाईडलाईन अनुसार प्रशिक्षण केन्द्र के लिए 01 प्रशिक्षक नियुक्त किया जाना है। प्रशिक्षक के लिए योग्यता – फुटबाल में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी या सीनियर वर्ग की नेशनल ओपन चैम्पियनशिप (फुटबाल महासंघ द्वारा आयोजित) में प्रतिनिधित्व या अंतर विश्व-विद्यालयीन फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व एवं प्रशिक्षण कार्य का अनुभव होना चाहिए। अभ्यर्थी अपने बायोडाटा (रिज्यूम) के साथ दिनांक 1 मार्च 2024 को सुबह 11 बजे कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सक्ती में उपस्थित होकर वाक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते है। निर्धारित समय के पश्चात् उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किया जायेगा,प्रशिक्षक के चयन पश्चात् भारत सरकार के खेलो इंडिया योजना के पोर्टल में प्रशिक्षक के बायोडाटा की एंट्री के पश्चात् भारत सरकार द्वारा प्रशिक्षक के वेतन के लिए उपलब्ध करायी जाने वाली राशि से प्रशिक्षक को प्रतिमाह 25,000/- रूपये का वेतन, शासन के प्रचलित नियमानुसार प्रदान किया जायेगा। चयनित प्रशिक्षक को राज्य सरकार के किसी भी मद से वेतन भुगतान नहीं होगा, और न ही चयनित प्रशिक्षक राज्य सरकार या स्थानीय प्रशासन से वेतन की मांग कर सकेगा। उक्त प्रावधानों के अनुरूप निर्धारित योग्यता रखने वाले प्रशिक्षक या खिलाड़ी को वाक इन इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाता है

स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों का आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर उनके पालकों को प्रदान की गई बीमा राशि,कलेक्टर द्वारा 5 विद्यार्थियों के पालकों को एक – एक लाख रुपए का किया गया चेक प्रदान

सक्ति- स्कूल शिक्षा विभाग अन्तर्गत संचालित विद्यार्थी दुर्घटना बीमा योजनान्तर्गत स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों का आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर छात्र दुर्घटना बीमा के तहत एक लाख रूपए राशि प्रदाय की जाती है। जिसके तहत कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर पर अपने कार्यालय कक्ष में स्कूल में अध्ययनरत पांच मृत विद्यार्थियों स्व. बरसा पिता श्री हरीराम लहरे शासकीय प्राथमिक शाला बरंभांठा जमगहन में अध्ययनरत कक्षा दूसरी का सांप काटने से दिनांक 02 सितम्बर 2022 को मृत्यु होने पर, स्व.रामेश्वर पिता श्री मनोज जांगडे शासकीय प्राथमिक शाला नहरपारा पिहरीद में अध्ययनरत कक्षा दूसरी का तालाब में डूबने से दिनांक 22 दिसंबर 2023 को मृत्यु होने पर, स्व.अनिकेत पिता श्री रांचीलाल शासकीय प्राथमिक शाला नहरपारा पिहरीद में अध्ययनरत कक्षा दूसरी का तालाब में डूबने से दिनांक 22 दिसंबर 2022 को मृत्य होने पर, स्व. प्रताप पिता श्री अर्जुन लाल सतनामी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बडे रखेली में अध्ययनरत कक्षा 10 वीं का सड़क दुर्घटना से दिनांक 10 मार्च 2023 को मृत्यु होने पर, स्व. हिमांशु लहरे पिता श्री महेश लहरे मॉ खम्भेश्वरी कान्वेट स्कूल कचंदा का सड़क दुर्घटना से दिनांक 08 अप्रैल 2023 को मृत्यु होने पर इन समस्त विद्यार्थियों के पालको को छात्र दुर्घटना बीमा राशि का चेक वितरण किया गया, जिसमें सभी ने चेक प्राप्त किया। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय कक्ष में जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल खरे भी उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading