शक्ति के बॉलीवुड कलाकार चेतन शर्मा नजर आएंगे मांग सजा दे सजना फिल्म में, 1 मार्च को पूरे देश भर में रिलीज होगी प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी फिल्म, चेतन शर्मा ने कहा- पूरे देश में धूम मचाएगी यह फिल्म, चेतन की फिल्म को देखने उमड़ेगा युवा वर्ग, फिल्म को प्रमोट करने में जुटे क्षेत्रवासी

1 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म मांग सजा दे सजना
1 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म मांग सजा दे सजना
1 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म मांग सजा दे सजना

शक्ति के बॉलीवुड कलाकार चेतन शर्मा नजर आएंगे मांग सजा दे सजना फिल्म में, 1 मार्च को पूरे देश भर में रिलीज होगी प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी फिल्म, चेतन शर्मा ने कहा- पूरे देश में धूम मचाएगी यह फिल्म

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- 1 मार्च को प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक राजेश मारू की छत्तीसगढ़ी फिल्म मांग सजा दे सजना का भव्य शुभारंभ हो रहा है, शक्ति शहर के कृष्ण मेट्रो स्टेशन रोड शक्ति में इस फिल्म का प्रसारण होगा, तो वहीं इस फिल्म में शक्ति के प्रतिष्ठित जे बी एंड संस परिवार के चेतन शर्मा ने भी कलाकार के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है,तथा चेतन शर्मा पूर्व में भी अनेकों फिल्मों में नायक की भूमिका अदा कर चुके हैं, एवं 1 मार्च को रिलीज होने वाली प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी फिल्म मांग सजा दे सजना में बैगा ग्रुप राजनंदगांव द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया गया है

जिसमें निर्देशक के रूप में रोहित चंदेल एवं फिल्म के निर्माता राजेश मारू है, तथा इस फिल्म में प्रमुख रूप से अभिनय की भूमिका में कलाकार जीत शर्मा, श्रेया पारकर, चेतन शर्मा, सृष्टि देवांगन, चंद्रहास बघेल होंगे, वहीं मांग सजा दे सजना फिल्म में गीतकार के रूप में हर्ष कुमार बिंदु,स्वर्गीय कन्हैया आजाद, संगीतकार के रूप में श्यामलेदु हाजरा, तरुण गढ़पायले, सौरभ महतो,ऑडियोग्राफी नीरज वर्मा,पार्श्व संगीत सूरज महानंद, छायांकन बासु साइ फिल्मस, कोरियोग्राफी में वंदन दीप होंगे,उपरोक्त फिल्म के नायक चेतन शर्मा ने एक भेंटवार्ता में बताया कि यह छत्तीसगढ़ी फिल्म 1 मार्च को रिलीज होगी तथा फिल्म में बहुत ही सुंदर ढंग से इसका फिल्मांकन किया गया है, जिसे जनता काफी पसंद करेगी एवं दर्शक अभी से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, एवं पूरे देश भर की जनता इस फिल्म को काफी पसंद करेगी

शक्ति का कलाकार चेतन शर्मा
चेतन शर्मा की पूर्व में रिलीज हुई फिल्में

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading