जांजगीर चांपा एवं शक्ति जिले के भी कांग्रेस जन शामिल होंगे बिलासपुर में 07 जून को आयोजित संभागीय सम्मेलन में, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष नरेश गेवाड़ीन ने दी जानकारी,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में शामिल होंगे कांग्रेस जन

जांजगीर चांपा एवं सक्ति जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाअध्यक्ष नरेश गेवाड़ीन

जांजगीर चांपा एवं शक्ति जिले के भी कांग्रेस जन शामिल होंगे बिलासपुर में 07 जून को आयोजित संभागीय सम्मेलन में, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष नरेश गेवाड़ीन ने दी जानकारी

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य के सभी संभागों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है तथा आसन्न विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुये छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बिलासपुर का संभागीय सम्मेलन का आयोजन 07 जून 2023 को सिम्स ऑडिटोरियम मेडिकल कॉलेज परिसर सदर बाजार बिलासपुर में सुबह 11 बजे किया गया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के कोषाध्यक्ष नरेश गेवाड़ीन ने बताया कि 7 जून के संभागीय सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश प्रभारीगण डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ एवं समस्त मंत्रीगण छत्तीसगढ़ शासन, समस्त सदस्यगण लोकसभा एवं राज्यसभा तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ के निवासी सचिवगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे,सम्मेलन में बिलासपुर संभाग के समस्त विधायकगण, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला प्रभारी पदाधिकारीगण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण, मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्षगण, जिला कांग्रेस कमेटियो के कार्यकारिणी, समस्त ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण, जिला एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं सभापति, नगर पालिका निगम के महापौर एवं सभापति एवं पार्षदगण, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षगण, निगम मंडल बोर्ड के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण कृषि उपज मंडी, सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेंगे, जिला कोषाध्यक्ष नरेश गेवाड़ीन ने बताया कि जांजगीर-चांपा एवं शक्ति जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में सभी कांग्रेस जन 7 जून को बिलासपुर पहुंचेंगे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading