कोरबा सांसद ज्योत्सना की पहल पर रेल यात्रियों को मिली बड़ी सौगात- छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस चलेगी अब कोरबा से,ज्योत्सना ने केंद्रीय रेल मंत्री का जताया आभार, कहा- आपकी स्वीकृति से क्षेत्र के रेल यात्रियों को मिलेगी सुविधा, अमृतसर से बिलासपुर तक चलती थी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस,सक्ति स्टेशन में भी ज्योत्सना की पहल पर आरक्षित टिकटों के समय में हुई थी वृद्धि

<em>कोरबा सांसद ज्योत्सना की पहल पर रेल यात्रियों को मिली बड़ी सौगात- छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस चलेगी अब कोरबा से,ज्योत्सना ने केंद्रीय रेल मंत्री का जताया आभार, कहा- आपकी स्वीकृति से क्षेत्र के रेल यात्रियों को मिलेगी सुविधा</em>, अमृतसर से बिलासपुर तक चलती थी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस,सक्ति स्टेशन में भी ज्योत्सना की पहल पर आरक्षित टिकटों के समय में हुई थी वृद्धि kshititech
भारत सरकार के रेल मंत्री से मुलाकात करती ज्योत्सना महंत
<em>कोरबा सांसद ज्योत्सना की पहल पर रेल यात्रियों को मिली बड़ी सौगात- छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस चलेगी अब कोरबा से,ज्योत्सना ने केंद्रीय रेल मंत्री का जताया आभार, कहा- आपकी स्वीकृति से क्षेत्र के रेल यात्रियों को मिलेगी सुविधा</em>, अमृतसर से बिलासपुर तक चलती थी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस,सक्ति स्टेशन में भी ज्योत्सना की पहल पर आरक्षित टिकटों के समय में हुई थी वृद्धि kshititech
कोरबा रेलवे स्टेशन

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस चलेगी अब कोरबा तक

कोरबा सांसद ज्योत्सना की पहल पर रेल यात्रियों को मिली बड़ी सौगात- छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस चलेगी अब कोरबा से,ज्योत्सना ने केंद्रीय रेल मंत्री का जताया आभार, कहा- आपकी स्वीकृति से क्षेत्र के रेल यात्रियों को मिलेगी सुविधा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया कोयल की खबर

सक्ति- अपने संसदीय क्षेत्र सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रेल यात्री सुविधाओं के लिए निरंतर पहल करने वाली कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की पहल रंग लाई है, तथा ज्योत्सना महंत ने जहां अपने संसदीय क्षेत्र के रेल यात्रियों की तकलीफों को देखते हुए निरंतर रेलवे प्रशासन से पहल की थी, तो वहीं रेलवे ने भी जयितस्सना की इस पहल पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है विगत दिनों ज्योत्सना महंत ने शक्ति रेलवे स्टेशन में भी विभिन्न यात्री सुविधाओं को लेकर संबंधित रेलवे प्रशासन एवं मंत्री जी को भी पत्र लिखा था जिस पर शक्ति रेलवे स्टेशन में आरक्षित टिकटों का समय शाम 4:00 बजे से बढ़ाकर रात्रि 10:00 बजे तक कर दिया गया था

तथा पुनः ट्रेनों की लेट लतीफी व लगातार कैंसल हो रही यात्री ट्रेनों के कारण यात्रियों को रही परेशानी के बीच कोरबा वासियों के लिए रेल विभाग द्वारा सुखद भरी खबरों का स्वागत करते हुए कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने केन्द्रीय रेल मंत्री का आभार जताया है। सांसद ने कहा है कि उनके प्रयास और रेल सुविधाओं के लिए लगातार हो रहे संघर्ष व सुविधाओं के लिए पहल तथा पत्राचार पर केन्द्रीय रेल मंत्री ने संज्ञान लिया और जनता की मांगों के अनुरूप छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का विस्तार कोरबा तक करने का निर्णय लिया गया है,अमृतसर-बिलासपुर के मध्य चलने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का विस्तार रेलवे द्वारा कोरबा तक किया गया है, जिससे कोरबा से अमृतसर और इस रूट की यात्रा करने वाले यात्रियों को कोरबा से ही जाने और कोरबा तक आने की सुविधा प्राप्त होगी। सांसद ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का विस्तार कोरबा तक कराने का निर्णय के साथ ही रेल संबंधी अन्य सुविधाओं को प्रदाय करने पर केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है

इसके साथ ही सांसद ने ध्यानाकर्षण कराया है कि गेवरा रोड-कोरबा से राउरकेला तक एक नई यात्री ट्रेन चलाने, बैकुण्ठपुर रोड एवं कटोरा रेलवे स्टेशन की स्थापना तथा स्पेशल बिलासपुर-गेवरा रोड गाड़ी नंबर-08210 जो प्रतिदिन चलती थी और उसे कोरोनाकाल में सप्ताह के तीन दिन मंगल, बुध व शुक्रवार कर दिया गया है उसे सप्ताह में सात दिन किया जाये। सांसद ने क्षेत्रवासियों की मंशानुरूप उपरोक्त लंबित मांगों का भी शीघ्र एवं यथोचित निराकरण करने की मांग व अपेक्षा केन्द्रीय रेल मंत्री से दोहराई है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading