छत्तीसगढ़राजनैतिकरायपुरसक्ती

धान खरीदी केंद्र में किसानों से तौल में अधिक धान लेने की हुई शिकायत, कलेक्टर शक्ति को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कार्तिक राम रात्रे ने भेजा ज्ञापन, तहसीलदार को भी करी शिकायत, कार्तिक ने कहा- दो-दो किलो धान गीला के नाम पर लिया जा रहा अधिक

<em>धान खरीदी केंद्र में किसानों से तौल में अधिक धान लेने की हुई शिकायत, कलेक्टर शक्ति को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कार्तिक राम रात्रे ने भेजा ज्ञापन, तहसीलदार को भी करी शिकायत, कार्तिक ने कहा- दो-दो किलो धान गीला के नाम पर लिया जा रहा अधिक</em> Console Corptech
धान खरीदी केंद्र में तोल के नाम पर हो रही मनमानी
<em>धान खरीदी केंद्र में किसानों से तौल में अधिक धान लेने की हुई शिकायत, कलेक्टर शक्ति को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कार्तिक राम रात्रे ने भेजा ज्ञापन, तहसीलदार को भी करी शिकायत, कार्तिक ने कहा- दो-दो किलो धान गीला के नाम पर लिया जा रहा अधिक</em> Console Corptech
नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष कार्तिक राम रात्रे

धान खरीदी केंद्र में किसानों से तौल में अधिक धान लेने की हुई शिकायत, कलेक्टर शक्ति को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कार्तिक राम रात्रे ने भेजा ज्ञापन, तहसीलदार को भी करी शिकायत, कार्तिक ने कहा- दो-दो किलो धान गीला के नाम पर लिया जा रहा अधिक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-सेवा सहकारी समिति/धान खरीदी केन्द्र प. क. 1633 अडमार में धान खरीदी प्रभारी मात्तू गबेल के द्वारा किसानों से तौल में अधिक घान लेने के संबंध में शिकायत आवेदन पत्र शक्ति कलेक्टर को प्रेषित किया गया है ज्ञापन में नगर पंचायत अड़भार के पूर्व अध्यक्ष कार्तिक राम रात्रे ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र अडभार प.क. 1633 में धान खरीदी केन्द्र प्रभारी भानू गबेल के द्वारा प्रत्येक किसान से अधिक मात्रा में धान लिया जा रहा है। मैं स्वयं कार्तिक राम रात्रे धान बेचने गया तो प्रत्येक बोरी में 41.500 ग्राम तौल कर लिया जा है,लक्ष्मण साहू से प्रत्येक बोरी में 2 किलो अधिक धान लिया गया है,रामदयाल साहू किसान के धान की कुल मात्रा से धान गीला है कहकर 6 कट्टा धान काटकर उनके खाते में चढ़ाया गया है। खोलबहरा सतनामी से प्रत्येक बोरी में 2 किलो धान लिया गया है। मत्थूलाल गर्ग किसान से भी 2 किलो अधिक धान लिया गया है। धान की मशीन से चेक करने पर 14 – 15 प्रतिशत दिखाने पर भी गीला है कहकर अधिक मात्रा में धान लिया जाता है

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कार्तिक राम ने ज्ञापन में कहा है कि भानू गबेल को पिछले साल भी धान की अधिक मात्रा में लेने के आरोप में दोषी पाया गया था। व्यापारियों का धान बिना तौल किये सीधे ही ट्रेक्टर से लाकर उनके धान लाट में जमा कर दिया जा रहा है। इस प्रकार से प्रत्येक किसान से अधिक मात्रा में धान तौल कर लिया जा रहा है, ज्ञापन प्रेषित करने वालों में कार्तिकराम रात्रे,नारायण प्रसाद साहू,लक्ष्मण साहू,खोलबहरा,दिलीप, हेतराम,खोलबहरा सतनामी,रामदयाल साहू,मत्थूलाल गर्ग सहित अन्य किसान शामिल है

प्रातिक्रिया दे

Back to top button