13% घट गई एलपीजी गैस की खपत नहीं है भारत में गैस की कोई कमी. सरकार के बेहतर प्रबंधन से आपूर्ति व्यवस्था रही सुचारू

13% घट गई एलपीजी गैस की खपत नहीं है भारत में गैस की कोई कमी. सरकार के बेहतर प्रबंधन से आपूर्ति व्यवस्था रही सुचारू kshititech

13% घट गई एलपीजी गैस की खपत नहीं है भारत में गैस की कोई कमी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पश्चिम एशिया में तनाव और आपूर्ति शृंखला में बाधा के कारण मार्च में भारत में एलपीजी की खपत लगभग 13% घटकर 23.79 लाख टन रह गई। घरेलू आपूर्ति में भी 8.1% की गिरावट दर्ज हुई, जबकि गैर-घरेलू और थोक खपत में भारी कमी देखने को मिली और कई उपभोक्ताओं ने कनेक्शन भी सरेंडर किए।पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) के अनुसार, मार्च में घरेलू एलपीजी आपूर्ति 8.1 फीसदी घटकर 22.19 लाख टन रह गई, जबकि गैर-घरेलू उपभोक्ताओं को दी जाने वाली आपूर्ति में लगभग 48 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई। थोक एलपीजी बिक्री 75% कम हुई। इस बीच, 39,000 से अधिक PNG उपभोक्ताओं ने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर किए हैं।भारत अपनी कुल एलपीजी जरूरत का लगभग 60 फीसदी आयात के जरिए पूरा करता है, जिसका बड़ा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आता है। सैन्य तनाव के कारण इस अहम समुद्री मार्ग में बाधा आई, जिससे सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से आपूर्ति प्रभावित हुई

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading