एक ही परिवार के 11 लोग मिले हेपेटाइटिस सी से संक्रमित.स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर करी जांच. गर्भवती महिला की हेपेटाइटिस रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हुआ पूरा खुलासा

एक ही परिवार के 11 लोग मिले हेपेटाइटिस सी से संक्रमित.स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर करी जांच. गर्भवती महिला की हेपेटाइटिस रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हुआ पूरा खुलासा kshititech

एक ही परिवार के 11 लोग मिले हेपेटाइटिस सी से संक्रमित.स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर करी जांच. गर्भवती महिला की हेपेटाइटिस रिपोर्ट पॉजिटिव के बाद हुआ पूरा खुलासा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में हेपेटाइटिस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जहांगीराबाद में एक ही परिवार के 11 सदस्य हेपेटाइटिस सी से संक्रमित मिले हैं। इसके बाद सक्रिय हुई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को गांव में शिविर लगाकर 130 लोगों की जांच की।इनका वायरल लोड जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।करीब पंद्रह दिन पहले गांव की एक गर्भवती की रिपोर्ट हेपेटाइटिस पाजिटिव आई थी। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने जांच कराई, जिसमें दस की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इस प्रकार एक ही परिवार के 11 सदस्य हेपेटाइटिस सी से संक्रमित मिले हैं। हेपेटाइटिस संक्रमित मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले 28 जुलाई 2025 को बेहटा के सोनसरी गांव में 96 मरीज मिले थे। इसके बाद दिल्ली व लखनऊ से सर्विलांस टीम संक्रमण की वजह तलाशने आई थीं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी।सीएमओ डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में कार्ड से जो मरीज संक्रमित मिले है, उनका वायरल लोड भी कराया गया है। इसमें संक्रमित मिलने पर उनका इलाज शुरू किया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading