व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन का होगा शपथ ग्रहण-छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की नवगठित बाराद्वार इकाई का 18 जुलाई को होगा शपथ ग्रहण समारोह, शक्ति जिले के कलेक्टर एवं पुलिस मुखिया रहेंगे मौजूद, चेंबर के प्रथम अध्यक्ष बनाए गए दिनेश शर्मा

शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनो
शपथ ग्रहण समारोह की विशिष्ट अतिथि शक्ति जिले की आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज बाराद्वार के प्रथम अध्यक्ष दिनेश शर्मा

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की नवगठित बाराद्वार इकाई का 18 जुलाई को होगा शपथ ग्रहण समारोह, शक्ति जिले के कलेक्टर एवं पुलिस मुखिया रहेंगे मौजूद, चेंबर के प्रथम अध्यक्ष बनाए गए दिनेश शर्मा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायपुर की नवगठित बाराद्वार इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आगामी दिनांक- 17 जुलाई 2024 दिन- गुरुवार को शाम 6:00 बजे से बाराद्वार के अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया है, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शक्ति जिले की आईपीएस पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा उपस्थित रहेंगे

उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायपुर के मनोनीत प्रांतीय मंत्री मुकेश अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में विगत कई दशकों से निरंतर चेंबर ऑफ कॉमर्स व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्था के रूप में कार्य कर रही है, तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रांतीय अध्यक्ष अमर परवानी के कुशल नेतृत्व में यह संगठन जहां निरंतर व्यापारियों के हित में काम कर रहा है,तो वहीं नवगठित शक्ति जिले के बाराद्वार शहर में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की इकाई का गठन किया गया है, तथा इस इकाई में जहां बाराद्वार शहर सहित आसपास के व्यापारी बंधुओ को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, तो वहीं आने वाले दिनों में यह संगठन निरंतर व्यापारिक हित में काम करेगा

छत्तीसगढ़ प्रदेश में व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्था छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading