दिनदहाड़े शक्ति में करते थे ट्रकों से माल चोरी-शक्ति शहर में चलती ट्रक से माल चोरी करने वाला गुंडा बदमाश एवं फरार आरोपी वीरेंद्र धीरहे गिरफ्तार. एक सहयोगी पहले हो चुका है गिरफ्तार


शक्ति शहर में चलती ट्रक से माल चोरी करने वाला गुंडा बदमाश एवं फरार आरोपी वीरेंद्र धीरहे गिरफ्तार. एक सहयोगी पहले हो चुका है गिरफ्तार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति शहर में चलते ट्रक पर चढ़कर चावल चोरी करने वाले गिरोह के फरार आरोपी को सक्ती पुलिस ने दबोचा।पूर्व में सह-आरोपी नितिन कुमार पटेल को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।आरोपी के कब्जे से 50 किलोग्राम चावल एवं चोरी में प्रयुक्त अवेंजर मोटरसाइकिल जप्त की गई है।आरोपी के विरुद्ध पूर्व से दर्ज हैं कई आपराधिक प्रकरण प्रकरण के अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।अपराध क्रमांक : 269/2026 धारा : 305(ग) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)सक्ति पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई करते हुए चलते ट्रक से शासकीय चावल चोरी करने वाले गिरोह के एक अन्य फरार आरोपी वीरेंद्र धीरहे को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया 50 किलोग्राम चावल एवं घटना में प्रयुक्त अवेंजर मोटरसाइकिल जप्त की गई है।प्रकरण के संबंध में प्रार्थी संकेत गोयल, निवासी वार्ड क्रमांक 14, सक्ती द्वारा दिनांक 09.06.2026 को थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ट्रक क्रमांक CG 15 KL 9002 में मारुति एग्रोवेट राइस मिल, सरवानी से शासकीय गोदाम टेमर के लिए चावल परिवहन किया जा रहा था। गोदाम पहुंचने पर वाहन में लदे चावल की गणना करने पर 50-50 किलोग्राम की तीन बोरी चावल कम पाई गई।घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर परिवहन मार्ग में स्थित एक फर्नीचर दुकान के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में एक युवक चलते ट्रक पर चढ़कर चावल की बोरियों को नीचे गिराते हुए दिखाई दिया, जबकि उसके दो अन्य साथी मोटरसाइकिल से पीछे-पीछे चलते हुए चोरी की गई बोरियों को उठाकर ले जाते दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर थाना सक्ती में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नितिन कुमार पटेल, निवासी नंदेली को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया था। उसके कब्जे से चोरी का 50 किलोग्राम चावल बरामद कर विधिवत जप्त किया गया तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।प्रकरण के शेष फरार आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
इसी क्रम में दिनांक 19.06.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रकरण में संलिप्त फरार आरोपी वीरेंद्र धीरहे अपने निवास ग्राम नंदेली आया हुआ है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबिश दी गई तथा आरोपी को हिरासत में लिया गया।पूछताछ के दौरान गुंडा बदमाश आरोपी वीरेंद्र धीरहे ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चलते ट्रक से चावल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने अपने हिस्से में प्राप्त 50 किलोग्राम चावल तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की अवेंजर मोटरसाइकिल पुलिस के समक्ष पेश की, जिसे विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी वीरेंद्र धीरहे पिता राजेश धीरहे, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, डीएम फैक्ट्री के पास, ग्राम नंदेली, थाना एवं जिला सक्ती (छ.ग.) के विरुद्ध अपराध में संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
सक्ति पुलिस द्वारा प्रकरण के अन्य फरार आरोपी की तलाश निरंतर जारी है तथा शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।सक्ति पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

