चंद्रपुर की महानदी का सीना चीरकर निकाल रहे अवैध रेत-चंद्रपुर इलाके में अवैध रेत परिवहन करने वाली पांच ट्रैक्टरों को चंद्रपुर पुलिस ने पकड़ा घेराबंदी कर.टी आई जितेंद्र कोसले की सक्रियता से अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के मामले दर्ज

चंद्रपुर की महानदी का सीना चीरकर निकाल रहे अवैध रेत-चंद्रपुर इलाके में अवैध रेत परिवहन करने वाली पांच ट्रैक्टरों को चंद्रपुर पुलिस ने पकड़ा घेराबंदी कर.टी आई जितेंद्र कोसले की सक्रियता से अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के मामले दर्ज kshititech
चंद्रपुर पुलिस द्वारा जप्त की गई ट्रैक्टर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 05 ट्रैक्टर जप्त।जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वालों के विरुद्ध सक्ती पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना चंद्रपुर पुलिस ने रेत के अवैध धंधे में संलिप्त वाहनों पर बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशनुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (डभरा) श्री सुमित गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में, थाना चंद्रपुर स्टाफ द्वारा ग्राम चन्द्रपुर स्थित शनि मंदिर घाट महानदी तट पर दबिश दी गई।घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम ने मौके पर महानदी की रेत का अवैध रूप से परिवहन करते हुए 05 ट्रैक्टरों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद चालकों से रेत उत्खनन / परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज की मांग की गई, जो उनके द्वारा पेश नहीं किए जा सके।उक्त सभी 05 वाहनों को जप्त कर थाना परिसर में खड़ा किया गया है। पुलिस द्वारा संबंधित विभाग को इस अवैध उत्खनन की सूचना देकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर(भा.पु. से.) ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध उत्खनन और परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading