आप स्वयं भी करें वृक्षारोपण. लोगों को भी करें प्रोत्साहित- लखन पटेल कोतवाली प्रभारी शक्ति.

आप स्वयं भी करें वृक्षारोपण. लोगों को भी करें प्रोत्साहित- लखन पटेल कोतवाली प्रभारी शक्ति. kshititech
कोतवाली प्रभारी लखन पटेल वृक्षारोपण करते हुए

आप स्वयं भी करें वृक्षारोपण. लोगों को भी करें प्रोत्साहित- लखन पटेल कोतवाली प्रभारी शक्ति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पूरे देश में आज पर्यावरण को संरक्षित करने एवं प्रकृति को बचाने की दिशा में वृक्षारोपण के कार्य को व्यापक रूप से जन जागरूकता के माध्यम से किया जा रहा है। तथा शक्ति जिले में भी पुलिस प्रशासन ने इस वर्ष बारिश मौसम के पहले ही सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ कर पूरे जिले की जनता को एवं पुलिस महकमें के अधिकारी- कर्मचारियों को भी वृक्षारोपण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल की है। तथा शक्ति जिले में जिले के पुलिस कप्तान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में लगातार पुलिस विभाग इस दिशा में कार्य कर रहा है। तो वहीं जिला मुख्यालय शक्ति के कोतवाली प्रभारी लखन पटेल भी वृक्षारोपण को लेकर काफी संवेदनशील नजर आते हैं। उन्होंने वृक्षारोपण पर अपनी बातें रखते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण जरूर करना चाहिए हमें हमारे आसपास। हम जहां रहते हैं। गली- मोहल्ला। बस्ती वहां आवश्यकता अनुसार उचित स्थान का चयन कर प्रत्येक वर्ष पेड़ लगाए एवं पेड़ों को संरक्षण भी दें। पेड़ों को संरक्षण से तात्पर्य यह होता है कि पेड़ लगाने के बाद हम अपनी जिम्मेदारियां की इतिश्री ना कर लें।हमें उसे वृक्ष को बड़ा होने तक उसे नियमित रूप से पानी देना एवं संरक्षण देना ही सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। तथा इस कार्य में हम स्वयं अपने इष्ट मित्रों। रिश्तेदारों। घर वालों। एवं विभिन्न संस्था प्रमुखों को भी साथ ले सकते हैं।

कोतवाली प्रभारी लखन पटेल ने कहा कि वृक्षारोपण से तात्पर्य वृक्षों के विकास के लिए पौधों को लगाना और हरियाली को फैलाना है।पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं।यह हवा को शुद्ध करते हैं, पानी को संरक्षित करते हैं, इत्यादि तरीकों से समग्र पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं।अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में वृक्षारोपण मदद करता है।पेड़ पक्षियों के साथ-साथ कई जानवरों के लिए भी एक आवास के रूप में सहायता करते हैं।पृथ्वी परपारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए वन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।हमें ऐसा करने के लिए आसपास के लोगों को भी प्रोत्साहित करना चाहिए। श्री पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में हमें अपने घरों में बच्चों को भी इस दिशा में जागरूक करना चाहिए। बच्चे नियमित रूप से पेड़ लगाकर उसे पानी दे एवं उसको संरक्षण दे यह बहुत ही बड़ा पुण्य का कार्य होता है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading