शक्ति जिला पुलिस के अभियान में 120 ऑटो चालकों ने करवाया अपना पंजीयन- 20 सितंबर को जिला पुलिस कप्तान। जिला पंचायत सीईओ एडिशनल एसपी। ट्रैफिक इंचार्ज की मौजूदगी में संपन्न हुआ पंजीयन शिविर. ट्रैफिक इंचार्ज शर्मा ने किया कार्यक्रम का संचालन





शक्ति जिला पुलिस के अभियान में 120 ऑटो चालकों ने करवाया अपना पंजीयन- 20 सितंबर को जिला पुलिस कप्तान। जिला पंचायत सीईओ एडिशनल एसपी। ट्रैफिक इंचार्ज की मौजूदगी में संपन्न हुआ पंजीयन शिविर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -20 सितंबर को आत्मानंद स्कूल परिसर में शक्ति जिले में संचालित ऑटो चालकों का पुलिस पंजीयन का कार्यक्रम रखा गया था समस्त ऑटो पर ऑटो का नंबर, चालक का नाम, उसका मोबाइल नंबर तथा आपात स्थिति के लिए शक्ति पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर लिखा एक स्टीकर लगाया गया ताकि यात्री ऑटो में सवार होने से पहले या उतरने के बाद स्टिकर का अपने मोबाइल से स्क्रीनशॉट ले सके जिससे भूलवश ऑटो में यात्री का कोई सामान छूट जाए तो वह अनावश्यक परेशान ना हो और सीधे ऑटो चालक से बात कर सके। आज के ऑटो चालक पंजीयन कार्यक्रम का शुभारंभ आत्मानंद स्कूल में जिले के पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर एवं सीईओ श्री वासु जैन (IAS) द्वारा किया गया पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि इस सुविधा का सबसे ज्यादा लाभ महिला यात्रियों को मिलेगा ऑटो में लगे स्टिकर का स्क्रीनशॉट लेकर अपने परिजनों को भेज सकती है तथा महिला के मन में सुरक्षा का भाव जागृत होगा तथा वह दिन हो या रात किसी भी समय बेफिक्र यात्रा कर सकती है, कार्यक्रम मे उपस्थित जिला शक्ति के सीईओ श्री वासु जैन (IAS) ने बाहर से आने वाले यात्रियों तथा शक्ति की आम जनता विशेष कर महिलाओं से अपील की है कि इस स्टिकर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।
कार्यक्रम में जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, SDOP डॉ. भुनेश्वरी पैकरा, यातायात प्रभारी वाय. एन. शर्मा, सक्ति थाना प्रभारी लखन लाल पटेल एवं स्टाफ उपस्थित रहे तथा 120 की संख्या में ऑटो चालक अपना पंजीयन कराने आए थे।कार्यक्रम का संचालन यातायात प्रभारी वाय. एन.शर्मा ने किया।







