20 सितंबर को शक्ति में संपन्न हुआ अग्रवाल समाज का परिचय सम्मेलन. अग्रवाल सभा शक्ति के मार्गदर्शन में विवाह बंधन अग्र बायोडाटा सेंटर ने आयोजित किया था कार्यक्रम.55 प्रत्याशियों का हुआ परिचय. परिचय पुस्तिका का हुआ विमलोचन एवं अग्रसेन जयंती महोत्सव की भी पत्रिका का संपन्न हुआ विमोचन समारोह. अग्रवाल समाज शक्ति ने किया सीएम साहब का धन्यवाद






20 सितंबर को शक्ति में संपन्न हुआ अग्रवाल समाज का परिचय सम्मेलन. अग्रवाल सभा शक्ति के मार्गदर्शन में विवाह बंधन अग्र बायोडाटा सेंटर ने आयोजित किया था कार्यक्रम.55 प्रत्याशियों का हुआ परिचय. परिचय पुस्तिका का हुआ विमलोचन एवं अग्रसेन जयंती महोत्सव की भी पत्रिका का संपन्न हुआ विमोचन समारोह. अग्रवाल समाज शक्ति ने किया सीएम साहब का धन्यवाद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती -20 सितंबर को अग्रवाल सभा शक्ति के मार्गदर्शन में विवाह बंधन अग्रवाल बायोडाटा सेंटर शक्ति द्वारा स्थानीय धर्मशाला के प्रथम तल स्थित सभागार में अखिल भारतीय अग्र विधवा विधुर तलाकशुदा प्रत्याशियों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान अग्रसेन जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन अग्रवाल समाज के बच्चों द्वारा गणेश वंदना अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर एवं दुपट्टा पहना कर हुआ इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खनिज विकास निगम मध्य प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष गिरधर गुप्ता। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल। अतिथि के रूप में अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल। विवाह बंधन अग्र बायोडाटा सेंटर संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य राम अवतार अग्रवाल। छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के संरक्षक कन्हैया अग्रवाल रायपुर। मंच के प्रदेश अध्यक्ष नितेश अग्रवाल रायपुर। राजेश केडिया रायपुर।महिला समिति की सदस्य श्रीमती मंजुला अग्रवाल। डॉ राजेश अग्रवाल। गणेश राम अग्रवाल। सभा शक्ति के पूर्व अध्यक्ष गोविंदराम कथूरिया। पूर्व अध्यक्ष आनंद अग्रवाल एवं श्रीमती उषा कलानौरिया प्रमुख रूप से मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अग्रवाल सभा शक्ति के सचिव कन्हैया गोयल एवं कलकत्ते से आई समाज सेविका श्रीमती कांची अग्रवाल शाह ने संयुक्त रूप से किया ल।इस दौरान अतिथियों का स्वागत संयुक्त रूप से महिला समिति एवं बायोडाटा सेंटर संचालन समिति द्वारा किया गया तथा अग्रवाल सभा के सदस्यों द्वारा भी आगंतुको का स्वागत किया गया कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन देते हुए अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने उपस्थित समस्त समाज बंधुओ का अभिनंदन करते हुए कहा कि शहर में यह परिचय सम्मेलन का प्रथम आयोजन है। एवं मैं आप सबका अभिनंदन करता हूं। तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को भी अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करने के लिए धन्यवाद देता हूं
कार्यक्रम का उद्बोधन देते हुए अग्र बायोडाटा केंद्र सेंटर समिति के सदस्य रामावतार अग्रवाल ने कहा कि आज समाज में परिचय सम्मेलनों की नितांत आवश्यकता है तथा ऐसे आयोजनों से हमारे समाज के विवाह योग्य बच्चों को जहां जीवन साथी चुनने के लिए एक अच्छा मंच मिलता है तो वहीं सभी के सहयोग से यह संभव होता है कार्यक्रम को मुख्य अतिथि गिरधर गुप्ता एवं संभागीय अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि अग्रवाल सभा शक्ति द्वारा आयोजित किया गया यह परिचय सम्मेलन एक सराहनीय कार्य है तथा अग्रवाल समाज द्वारा समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर परिचय सम्मेलन आयोजित किए जाते हैं। तथा विधवा विधुर तलाकशुदा प्रत्याशियों के लिए यह परिचय सम्मेलन एक सार्थक सिद्ध होगा तथा यहां आने वाले सभी प्रत्याशियों को उनके मन मुताबिक जीवन साथी मिलेगा ऐसा हम सब विश्वास करते हैं कार्यक्रम के दौरान जहां बच्चों ने बहुत सुंदर गणेश वंदना प्रस्तुत की तो वहीं परिचय सम्मेलन की पत्रिका का विमोचन भी किया गया साथ ही गणेश वंदना प्रस्तुत करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया एवं मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन कर रही श्रीमती कांची अग्रवाल शाह को भी सम्मानित किया गया एवं मंच पर बहुत ही सुंदर ढंग से छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से पधारे प्रत्याशियों ने अपना परिचय दिया तथा कार्यक्रम के दौरान महिला समिति के सदस्यों द्वारा बहुत ही सुंदर पंजीयन की व्यवस्था एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं में अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल सभा शक्ति के मार्गदर्शन में आयोजित अग्रसेन जयंती समारोह समिति 2026 के अध्यक्ष विकास अग्रवाल विक्कू दुल्हन के नेतृत्व में समिति के सदस्यों द्वारा प्रकाशित अग्रसेन जयंती महा महोत्सव की पत्रिका का भी विमोचन किया गया इस अवसर पर जयंती समारोह समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अन्य राज्यों से आए समाज बंधुओ ने भी अग्रवाल सभा शक्ति द्वारा आयोजित इस परिचय सम्मेलन की प्रशंसा की तथा कहा कि इस परिचय सम्मेलन का बहुत ही सुंदर एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजन किया गया है
वहीं पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल सभा शक्ति के मार्गदर्शन में विवाह बंधन अग्र बायोडाटा सेंटर संचालन समिति के सदस्य रामावतार अग्रवाल। अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार। हरिओम अग्रवाल कालोनी। कपूर चंद्र अग्रवाल। ऋषि कुमार गोयल। सुरेश अग्रवाल बाघ बीड़ी एवं मुकेश अग्रवाल साइ कंप्यूटर प्रमुखता से जुटे रहे। वहीं महिला समिति के सदस्यों में प्रमुख रूप से श्रीमती मंजुला अग्रवाल। श्रीमती आशा गोयल। श्रीमती गीता अग्रवाल।श्रीमती सुमन विकास अग्रवाल। श्रीमती गुड्डी देवी अग्रवाल। श्रीमती रंजना गोयल।श्रीमती सारिका अग्रवाल। श्रीमती उषा आनंद अग्रवाल। श्रीमती मीना दिलीप अग्रवाल।श्रीमती मीनल अंकित अग्रवाल। श्रीमती बबीता राजू अग्रवाल। श्रीमती मीनू अग्रवाल। श्रीमती मंजू डॉक्टर राजेश अग्रवाल। श्रीमती उषा अमरलाल अग्रवाल। श्रीमती उषा कलानौरिया बाराद्वार। श्रीमती श्वेता प्रतीक अग्रवाल। सहित सभी सदस्य प्रमुखता से जुटे रहे एवं आगंतुकों के आवास। भोजन। स्वल्पाहार एवं हाईटी की बहुत ही सुंदर व्यवस्था की गई थी तथा अंत में कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन करते हुए संचालन समिति के सदस्य अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार ने कहा कि आज के आयोजन में शक्ति शहर के समाज बंधुओ ने भी अपना अमूल्य योगदान दिया है तथा इस अवसर पर हम सभी उनका धन्यवाद करते हैं तथा अग्रवाल सभा शक्ति का भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण रूप से सहयोग मिला जिसके लिए हम आभारी हैं














