क्यों लगाए हम सीट बेल्ट,आपके जीवन को कैसे सुरक्षित रखता है सीट बेल्ट,शक्ति SP अंकिता शर्मा की प्रेरणा से पुलिस अधिकारी वाई एन शर्मा ने बनाई शार्ट फिल्म,शर्मा ने कहा-वाहन चलाते समय जरूर लगाए सीट बेल्ट, शक्ति TI तिवारी एवं बिहान हॉस्पिटल के संचालक ने भी दिया योगदान

महिलाओं को कार चलाते समय सीट बेल्ट के महत्व पर प्रकाश डालते पुलिस अधिकारी वाई एन शर्मा
गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाए
महिलाओं को कार चलाते समय सीट बेल्ट के महत्व पर प्रकाश डालते पुलिस अधिकारी वाई एन शर्मा

क्यों लगाए हम सीट बेल्ट,आपके जीवन को कैसे सुरक्षित रखता है सीट बेल्ट,शक्ति SP अंकिता शर्मा की प्रेरणा से पुलिस अधिकारी वाई एन शर्मा ने बनाई शार्ट फिल्म,शर्मा ने कहा-वाहन चलाते समय जरूर लगाए सीट बेल्ट

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति जिले का पुलिस प्रशासन जहां आम नागरिकों को सुरक्षा मुहैया करवाने की दिशा में अपनी जिम्मेदारियो का सजगता से निर्वहन कर रहा है, तो वहीं वर्तमान समय में सड़कों पर बढ़ रहे आवागमन के भारी दबाव को देखते हुए दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने भी शक्ति पुलिस द्वारा जागरूकता भरी पहल की जा रही है, तथा वर्तमान समय में चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट के उपयोग को लेकर लापरवाह लोगों को जागरूक करने शक्ति पुलिस ने अभिनव पहल की है, शक्ति जिले की आईपीएस पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा से प्रेरणा लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक के स्टेनो एवं टीआई वाई एन शर्मा ने लोगों को सीट बेल्ट की उपयोगिता के प्रति जागरूक करने एक शार्ट फिल्म का निर्माण किया है, तथा सोशल मीडिया के यूट्यूब के माध्यम से इस फिल्म को लोगों तक अधिक से अधिक पहुंचाया जा रहा है जिससे लोग सीट बेल्ट के उपयोग को लेकर गंभीर हो

एसपी अंकिता शर्मा के मोटीवेशन से सक्ती पुलिस की अभिनव पहल सीट बेल्ट पर बनाई गई है शार्ट फिल्म,ज्ञात हो कि सक्ती जिला राष्ट्रीय राजमार्ग 49 में स्थित है तथा सीमावर्ती जिला रायगढ़ औद्योगिक क्षेत्र होने एवं जिले मे विभिन्न कारखाने होने से यातायात का दबाव अधिक रहता है। सक्ती जिले मे SP पदस्थ होने के बाद से ही अंकिता शर्मा ने दुघर्टनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया है। सक्ती पुलिस लगातार यातायात नियमो के प्रति लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न आयोजन कर रही है, स्कूलो मे भी जाकर बच्चो को यातायात नियमो की जानकारी दी जा रही है। अंकिता शर्मा द्वारा कुछ समय पूर्व यातायात मार्गदर्शिका (TRAFFIC GUAIDANCE) नाम से बुकलेट भी जारी की गई थी। चार पहिया चलाते समय सीट बेल्ट के प्रयोग को लेकर जिले मे निरीक्षक वाय. एन. शर्मा प्रभारी स्टेनो ने एक शार्ट फिल्म बनायी है। जिसमे वाय.एन.शर्मा के साथ सवि, मुस्कान व कनक ने मुख्य भूमिका निभाई है थाना प्रभारी सक्ती निरीक्षक बृजेश तिवारी के साथ चर्चा मे विहान अस्पताल के डॉक्टर विरेन्द्र जायसवाल ने बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने मे एक्सीडेंट से होने वाले खतरे के बारे मे बताया है। शार्ट फिल्म की शूटिंग में कैमरामेन मनीष गुप्ता का सहयोग रहा। फिल्म का निर्देशन प्रिंस शर्मा रायपुर ने किया है

गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाए
सीट बेल्ट की उपयोगिता को लेकर शक्ति जिला पुलिस की अभिनव पहल
महिलाओं को कार चलाते समय सीट बेल्ट के महत्व पर प्रकाश डालते पुलिस अधिकारी वाई एन शर्मा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading