कौन बनेगा शक्ति जिले में कांग्रेस का अध्यक्ष, टिकी निगाहें दावेदारों की, अक्टूबर के अंत तक हो सकता है फैसला, दो पूर्व मंडी अध्यक्ष भी हैं जिला अध्यक्ष बनने की कतार पर

कौन बनेगा शक्ति जिले में कांग्रेस का अध्यक्ष, टिकी निगाहें दावेदारों की, अक्टूबर के अंत तक हो सकता है फैसला, दो पूर्व मंडी अध्यक्ष भी हैं जिला अध्यक्ष बनने की कतार पर kshititech
कृषि उपज मंडी शक्ति के पूर्व अध्यक्ष रूप नारायण साहू बाराद्वार
कौन बनेगा शक्ति जिले में कांग्रेस का अध्यक्ष, टिकी निगाहें दावेदारों की, अक्टूबर के अंत तक हो सकता है फैसला, दो पूर्व मंडी अध्यक्ष भी हैं जिला अध्यक्ष बनने की कतार पर kshititech
जिला पंचायत शक्ति के पूर्व सदस्य अमित राठौर
कौन बनेगा शक्ति जिले में कांग्रेस का अध्यक्ष, टिकी निगाहें दावेदारों की, अक्टूबर के अंत तक हो सकता है फैसला, दो पूर्व मंडी अध्यक्ष भी हैं जिला अध्यक्ष बनने की कतार पर kshititech
जिला कांग्रेस शक्ति के प्रवक्ता अधिवक्ता गिरधर जायसवाल

कौन बनेगा शक्ति जिले में कांग्रेस का अध्यक्ष, टिकी निगाहें दावेदारों की, अक्टूबर के अंत तक हो सकता है फैसला

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति जिले में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जिस तरह से दावेदारों में होड़ मची हुई है, तथा अक्टूबर के अंत तक जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं विगत दिनों कांग्रेस पर्यवेक्षक विवेक बंसल पूर्व विधायक अलीगढ़ के शक्ति आगमन के दौरान जहां कांग्रेस के दावेदारों ने बासु रिसोर्ट में अपना शक्ति प्रदर्शन कर प्रमुखता से अपने दावेदारी पेश की थी तो वहीं वर्तमान में कांग्रेस दावेदारों की सूची में प्रमुख रूप से कृषि उपज मंडी शक्ति के पूर्व अध्यक्ष रूप नारायण साहू बाराद्वार, जिला पंचायत शक्ति के पूर्व सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर किरारी, सुप्रसिद्ध भागवत कथा आचार्य पंडित बलराम प्रसाद पांडेय, कृषि उपज मंडी अमनदुला की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता एवं अधिवक्ता गिरधर जायसवाल, सहित अनेको ऐसे नाम है जो की प्रमुखता से दावेदारी कर रहे हैं, किंतु राजनैतिक जानकारों का मानना है कि शक्ति विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी हो सकता है साहू, राठौर समाज के नेताओं को जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपे, ऐसा कहा जा रहा है

वर्तमान में शक्ति के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत भले ही सार्वजनिक मंच से इस बात को बोलते हैं कि मेरी जिला अध्यक्ष के चयन में नहीं चलने वाली, किंतु इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि आखिर में चलेगी महंत की ही, महंत जी जो चाहेंगे, वही होगा, क्योंकि वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजनीति में आने वाले विधानसभा 2028 के चुनाव में मुख्यमंत्री की दौड़ में चरणदास महंत प्रबल दावेदार हैं, एवं जिस तरह से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में महंत के ऊपर भरोसा कर उन्हें नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, तो शक्ति जिले में अध्यक्ष पद में भी महंत की पसंद ही चलेगी, यह कटु सत्य है

कौन बनेगा शक्ति जिले में कांग्रेस का अध्यक्ष, टिकी निगाहें दावेदारों की, अक्टूबर के अंत तक हो सकता है फैसला, दो पूर्व मंडी अध्यक्ष भी हैं जिला अध्यक्ष बनने की कतार पर kshititech
कृषि उपज मंडी आमनदुला की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading