पूर्व मंडी अध्यक्ष चूड़ामणि ने थामा भाजपा का दामन, तो वहीं कांग्रेस ने तत्काल किया पार्टी से निष्कासित, शक्ति विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज नेता के रूप में पहचान है चूड़ामणि की

<em>पूर्व मंडी अध्यक्ष चूड़ामणि ने थामा भाजपा का दामन, तो वहीं कांग्रेस ने तत्काल किया पार्टी से निष्कासित, शक्ति विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज नेता के रूप में पहचान है चूड़ामणि की</em> kshititech
चूड़ामणि राठौर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करते हुए
<em>पूर्व मंडी अध्यक्ष चूड़ामणि ने थामा भाजपा का दामन, तो वहीं कांग्रेस ने तत्काल किया पार्टी से निष्कासित, शक्ति विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज नेता के रूप में पहचान है चूड़ामणि की</em> kshititech
जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चाम्पा ने किया चूड़ामणि राठौर को 6 वर्ष के लिए निष्कासित

पूर्व मंडी अध्यक्ष चूड़ामणि ने थामा भाजपा का दामन, तो वहीं कांग्रेस ने तत्काल किया पार्टी से निष्कासित, शक्ति विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज नेता के रूप में पहचान है चूड़ामणि की

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती – सक्ती विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के नेता, पूर्व कृषि उपज मंडी चाँपा के अध्यक्ष, पूर्व सरपंच, पूर्व जल उपभोक्ता अध्यक्ष चूड़ामणि राठौर 09 नवम्बर को भाजपा में शामिल हो ग्सए, भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा, सारागांव मंडल के ग्राम सिवनी में भारतीय जनता पार्टी मंडल सारागांव के अध्यक्ष ठाकुर प्रभास सिंह ठाकुर, मंडल महामंत्री द्वय रवि गबेल, रामाधीन राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन देवांगन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जय भवानी देवांगन, वरिष्ठ कार्यकर्ता दीनानाथ राठौर, हेतराम देवांगन, बुनकर प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक, प्रमोद देवांगन, जगन्नाथ बरेठ ,चंद्रदेव साहू,शिवम राठौर कुशल जायसवाल एवं ग्राम सिवनी के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा प्रवेश किया

जिला कांग्रेस कमेटी ने किया चूड़ामणि को कांग्रेस की प्राथमिक संस्था से निष्काषित

सक्ति-9 नवंबर को जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चाम्पा के प्रभारी महामंत्री संगठन शिशिर द्विवेदी ने एक पत्र जारी कर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चूणामणि राठौर ग्राम सिवनी को पार्टी की प्राथमिक सदस्य से 06 वर्ष हेतु निष्कासित कर दिया गया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading