शादियों में लड़कियों का सपना- हमें मिले महानगर. कैसे पूरे होंगे सपने-माता-पिता समाज दोनों ही है परेशान. संभागीय अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष उमा बंसल के नेतृत्व में संपन्न हुई समाज बंधुओ की सारगर्भित परिचर्चा. अग्रवाल सभा कोरबा के पदाधिकारी भी रहे मौजूद






शादियों में लड़कियों का सपना- हमें मिले महानगर. कैसे पूरे होंगे सपने-माता-पिता समाज दोनों ही है परेशान. संभागीय अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष उमा बंसल के नेतृत्व में संपन्न हुई समाज बंधुओ की सारगर्भित परिचर्चा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -संभागीय अग्रवाल महिला समिति बिलासपुर की अध्यक्ष श्रीमती उमा बंसल कोरबा के मार्गदर्शन में कोरबा के श्री अग्रसेन भवन में वैवाहिक अपेक्षाओं पर सारगर्भित परिचर्चा संपन्न हुई है।वर्तमान परिवेश में शादी के लिए लड़कियों का संपन्न परिवार एवं महानगर का सपना- समाज परेशान विषय पर परिचर्चा में वक्ताओं ने कहा कि आज विवाह में समृद्धि से अधिक योग्यता और संस्कारों को महत्व देना चाहिए यदि बेटियां प्रतिभाशाली है तो यह अपनी प्रतिभा से यश और कीर्ति कमा सकती हैं उन्हें करोड़पति घर की नहीं योग्यवर की आवश्यकता है।इस कार्यक्रम में मंच पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल सचिव शिवकुमार अग्रवाल अग्रसेन कॉलेज अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल। श्रीमती उमा बंसल एवं शशि अग्रवाल निर्णायक के रूप में श्री अशोक कुमार मोदी अध्यक्ष प्रांतीय संगठन अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री राजकुमार जी अग्रवाल अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया जी ने अपनी गरिमा में उपस्थित देखकर निष्पक्ष निर्णय प्रदान किया सभी ने कार्यक्रम की बहुत-बहुत सराहना की और अपने वक्तव्य में कहा कि सामाजिक विषयों पर ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहना चाहिए विदित हो संभागीय महिला समिति की अध्यक्ष उमा बंसल के नेतृत्व में प्रतिवर्ष समाज की ज्वलंत समस्या पर चर्चा होती आई है। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष आशा बुधिया उर्मिला डीडवानिया सरिता अग्रवाल किरण बंसल सुमन केडिया आभा अग्रवाल अंजू अग्रवाल भगवती मोदी मनीष गोयल मनीष अग्रवाल अंजना अग्रवाल सिद्धि मोदी सरला मित्तल संतोष अग्रवाल प्रेम अग्रवाल शारदा अग्रवाल सावित्री अग्रवाल संतोष अग्रवाल मीना अग्रवाल रेखा केजरीवाल राखी अग्रवाल सहित अनेक सदस्य गण अतिथिगण ने अपनी उपस्थिति दी कार्यक्रम बहुत ही रोचक रहा मंच संचालन भूतपूर्व अध्यक्ष उर्मिला डीडवाना एवं सरिता अग्रवाल ने कियाकार्यक्रम में समिति की सभी सदस्यों ने तन मन धन से सहयोग दिया हम सब सभी सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद करते हैं और आभार मानते हैं








