शक्ति जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा- जिले के औद्योगिक अधिकारी अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करें निष्ठा से- 3 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठक ली प्रभारी मंत्री एवं सांसद कमलेश जांगड़े ने. आरकेएम पावरजेन. वेदांता पावर.डीबी पावर के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

शक्ति जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा- जिले के औद्योगिक अधिकारी अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करें निष्ठा से- 3 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठक ली प्रभारी मंत्री एवं सांसद कमलेश जांगड़े ने. आरकेएम पावरजेन. वेदांता पावर.डीबी पावर के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद kshititech
शक्ति जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रभारी मंत्री एवं सांसद ने ली बैठक

शक्ति जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा- जिले के औद्योगिक अधिकारी अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करें निष्ठा से- 3 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठक ली प्रभारी मंत्री एवं सांसद कमलेश जांगड़े ने. आरकेएम पावरजेन. वेदांता पावर.डीबी पावर के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्री और सक्ती जिले के प्रभारी मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की प्रथम बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले मे संचालित अद्योगिक परियोजनाओ से राज्य पुनर्वास नीति 2007 के तहत पालन के संबंध में जानकारी ली गई।बैठक में प्रभारी मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने ओद्योगिक कंपनियों को सीएसआर मद से जिले के प्रभावित क्षेत्रों में कराए गए कार्यो की जानकारी और रोजगार उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दिए जाने के निर्देश दिए है। बैठक में प्रभारी मंत्री ने सभी सार्वजनिक उपक्रम के संयंत्रों द्वारा अर्जित भूमि के लंबित मुआवजे व रोजगार प्रदान की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने भू विस्थापितों के पुनर्वास एवं रोजगार को लेकर आने वाली दिक्कतों को शीघ्रता से दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी संयंत्रों को अपने लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत करने के लिए कहा। इस हेतु राजस्व अधिकारियों के समन्वय से तेजी से कार्य करने की बात कही।प्रभारी मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने पुनर्वास व रोजगार की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रबंधन के अधिकारियों को एक प्रभावी कार्यप्रणाली तैयार करने की हिदायत दी। साथ ही लंबे समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब नही करके जल्द से जल्द प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने ओद्योगिक कम्पनी के अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने की बात कही। जिससे जिले में ला एंड ऑर्डर बिगड़ने की स्थिति निर्मित ना हो। इस हेतु संयंत्र के जिम्मेदार अधिकारियों को लोगों के बीच जाकर प्रावधान व नियमों की पूरी जानकारी प्रदान करने के लिए कहा। जिससे लोगों के बीच कंपनी के नियमों की जानकारी भी साफ रहे। बैठक में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक विधानसभा चंद्रपुर श्री राम कुमार यादव,, संबंधित क्षेत्र के सरपंच व जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन सहित मेसर्स आर के एम पॉवर जेन प्रा. लि. उच्चपिंड, मेसर्स डी बी पा. लि बाड़ादरहा, वेदांता पॉवर लिमिटेड थर्मल प्लांट, सिंघितराई के अधिकारी व जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading