रायगढ़ शहर में युवकों की खुलेआम गुंडागर्दी- 18 वर्षीय युवक को उसके बाप के सामने घर के अंदर घुसकर जूते से करी पिटाई. पूरी मारपीट की घटना सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से हो रही तेजी से वायरल

दबंगो की मारपीट का शिकार युवक

रायगढ़ शहर में युवकों की खुलेआम गुंडागर्दी- 18 वर्षीय युवक को उसके बाप के सामने घर के अंदर घुसकर जूते से करी पिटाई. पूरी मारपीट की घटना सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से हो रही तेजी से वायरल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में युवकों की दबंगई और मारपीट का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना में कुछ दबंग युवकों ने एक लड़के को उसके परिवार के सामने ही जूतों से बुरी तरह पीटा। इस घटना की शुरुआत पटाखे की चिंगारी से शुरू हुई।दीपावली की रात हंडी चौक (अनाथालय रोड) निवासी निमिश अग्रवाल अपने दोस्त के साथ सिग्नल चौक पर पटाखे फोड़ रहा था। पटाखे की एक चिंगारी छिटककर वहां से गुजर रहे अन्य युवकों पर जा गिरी, जिससे विवाद शुरू हो गया। मौके पर मौजूद तीन युवको ने निमिश और उसके दोस्त के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया। तथा मारपीट यही तक सीमित नहीं रही युवकों घर में घुसकर परिजनों के सामने बर्बरता की।एवं विवाद यहीं शांत नहीं हुआ। अगले दिन सुबह तीनों आरोपी निमिश के घर जा धमके।आरोपियों ने निमिश के परिवार वालों के सामने ही उसे भद्दी गालियां दीं और जूतों से उसकी बेतहाशा पिटाई की। पीड़ित युवक अपनी जान बचाने के लिए दबंगों के पैर छूकर माफी मांगता रहा, लेकिन आरोपियों ने बेरहमी से उसकी पिटाई जारी रखी। इस मारपीट के कारण पीड़ित के कान और सिर पर गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल से लौटने पर दोबारा हमला और धमकी

पीड़ित जब अस्पताल से इलाज और ड्रेसिंग कराकर बाहर निकला, तो आरोपियों ने उसे रास्ते में फिर से रोका और दोबारा मारपीट की। एवं दबंगों ने पीड़ित और उसके परिवार को धमकी दी कि यदि उन्होंने पुलिस में शिकायत (FIR) दर्ज कराई, तो वे उन्हें जान से मार देंगे।तमाम धमकियों के बावजूद, पीड़ित युवक निमिश अग्रवाल ने कोतवाली थाना पहुंचकर तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में इस गुंडागर्दी को लेकर भारी आक्रोश है और पुलिस आरोपियों की तलाश व कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading