नैला स्थित दिगंबर जैन मंदिर में 3 जनवरी से हुआ विश्व शांति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, सिद्ध चक्र महा विधान मंडल हुआ संपन्न, समाज बंधुओ ने उपस्थित होकर करी कार्यक्रमों में सहभागिता, विधानाचार्य मयंक जी शास्त्री के सानिध्य में हुआ ध्वजारोहण

नैला में हुआ विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ
नैला में हुआ विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ
नैला में हुआ विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ

नैला स्थित दिगंबर जैन मंदिर में 3 जनवरी से हुआ विश्व शांति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-भगवान दिगंबर जैन मंदिर नैला में आज सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ बहुत ही भक्ति के साथ हुआ,प्रातः 7:00 बजे से समस्त जैन बंधु जैन मंदिर में एकत्रित होकर अभिषेक शांति धारा, पूजन करने के पश्चात महिलाओं ने तांबे केकलशो में श्रीफल लगाकर घट यात्रा निकाली।घट यात्रा नैला जैन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए वापस जैन मंदिर पहुंची सिद्ध चक्र महामंडल विधान स्थल की मंत्रोच्चार के साथ शुद्धियां करने के पश्चात ध्वजारोहण का कार्यक्रम जैन मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुआ। श्री मदन लाल जी विमला देवी राजेश कुमार लुहाड़िया परिवार के द्वारा समस्त जैन समाज एवं विधानाचार्य मयंक जी शास्त्री के सानिध्य में ध्वजारोहण किया गया। आज के इस कार्यक्रम में प्रातः पूजन में नैला जांजगीर चापा बमनीडीह, शक्ती के धर्म प्रेमी बंधु सपरिवार पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त किये आज के प्रथम दिन के कार्यक्रम में शिखर जी से पुणे की ओर पद यात्रा कर रही आर्यिका सफल मति माताजी के आशीर्वाद सिद्ध चक्र महामंडल विधान के सभी पात्रों को प्राप्त हुए ।आर्यिका माताजी ने सिद्ध चक्र महामंडल विधान निर्विघ्न संपन्न होने मंगल आशीर्वाद जैन समाज नैला को दिया ।आज रात्रि महा आरती करने का सौभाग्य श्री प्रभात जी ममता जैन( बाहुबली इंद्र ) चांपा वाले के निवास से बैंड बाजे एवं रथ के साथ निकलकर महा आरती नैला मंदिर पहुंची सभी भक्तों ने महा आरती में भाग लिया उसके पश्चात विधानाचार्य मयंक जी शास्त्री ने शास्त्र सभा को संबोधित करते हुए सिद्ध चक्र महामंडल विधान की महत्ता के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि मैंना सुंदरी के पति श्रीपाल को कुष्ठ रोगों ने जकड़ लिया था मैना सुंदरी ने अपने पति के स्वस्थ होने की मंगल कामना के साथ सिद्ध चक्र महामंडल विधान कराया एक-एक श्लोक का वाचन करते हुए अपने पति के कुष्ठ रोग पर गन्दोधक जल का छिड़काव कर स्वस्थ किया।

नैला में हुआ विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ
नैला में हुआ विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading