कुलपति पर लगे समाज को अपमानित करने के आरोप- छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज रायपुर इकाई की बैठक संपन्न. समाज ने किया इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

कुलपति पर लगे समाज को अपमानित करने के आरोप- छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज रायपुर इकाई की बैठक संपन्न. समाज ने किया इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित kshititech
कुलपति पर लगे समाज को अपमानित करने के आरोप- छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज रायपुर इकाई की बैठक संपन्न. समाज ने किया इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित kshititech
छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज की संपन्न बैठक

कुलपति पर लगे समाज को अपमानित करने के आरोप- छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज रायपुर इकाई की बैठक संपन्न. समाज ने किया इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित अग्रवाल भवन में छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गिरीश चंदेल के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल ने की। उन्होंने बताया कि हाल ही में कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान समाज की अपेक्षाओं के अनुसार कुलपति द्वारा व्यवहार नहीं किया गया, जिससे समाज में असंतोष उत्पन्न हुआ है। समाज का कहना है कि दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल द्वारा कृषि विश्वविद्यालय को लगभग 1800 एकड़ भूमि दान स्वरूप दी गई थी, जिसके आधार पर ही संस्थान का विकास संभव हुआ और यह विश्वविद्यालय आज कृषि अनुसंधान और किसानों के हित में कार्य कर रहा है।

समाज के नेताओं ने आरोप लगाया कि दानदाता परिवार के वंशजों को दीक्षांत समारोह में उचित सम्मान या आमंत्रण नहीं दिया गया, जिसे समाज ने अपमानजनक माना है। बैठक में यह भी कहा गया कि पूर्व में भी ऐसी स्थिति उत्पन्न हो चुकी थी, जिस पर विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया गया था और सुधार का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इस बार फिर वही स्थिति दोहराई गई। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि आगामी 7 दिनों के भीतर कुलपति प्रोफेसर गिरीश चंदेल समाज से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो समाज द्वारा इस मामले को मुख्यमंत्री, राज्यपाल, कृषि मंत्री सहित सभी संबंधित उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी। समाज के अन्य पदाधिकारियों ने भी इस मुद्दे पर एकजुटता दिखाई और कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की इकाइयों में भी निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा, ताकि समाज की भावनाओं को मजबूती से रखा जा सके।बैठक में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय दानी, केंद्रीय सचिव डॉ. जेपी अग्रवाल, केंद्रीय उपाध्यक्ष श्याम अग्रवाल, रायपुर इकाई अध्यक्ष अमित अग्रवाल, संरक्षक उमेश अग्रवाल, सी.के. अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, सचिव शिशिर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, प्रभारी एवं केंद्रीय कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष मिथिला अग्रवाल, अग्रशक्ति सचिव सुषमा अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। समाज ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर बताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से संवाद स्थापित कर समाधान निकालने की अपेक्षा जताई है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading